फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2022: पति-पत्नी के मजेदार चुटकुले पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए साल 2022 के वायरल जोक्स

Sun, 11 Dec 2022 11:46 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Funny Jokes: हर बीमारी की दवा हंसी है। अगर आप मानसिक तनाव से परेशान हैं, तो आपको इससे छुटाकारा दिलाने में हंसी मदद कर सकती है। आप हंस-मुस्कुराते रहते हैं, तो आपके जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। हंसने से आपको कई बीमारियों से बचने में मदद मिलती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

भिखारी- भगवान के नाम पे कुछ दे दे बाबा
लड़की- मैं बाबा नहीं बेटी हूँ
भिखारी- भगवान के नाम पे कुछ दे दे बेटी
लड़की- अरे मेरा नाम पूजा है
भिखारी- भगवान के नाम पे कुछ दे दे पूजा बेटी
लड़की- मेरा पूरा नाम है पूजा शर्मा
भिखारी- भगवान के नाम पे कुछ दे दे बेटी पूजा शर्मा
लड़की- घर में मुझे प्यार से राजकुमारी कहते है
भिखारी- भगवान के नाम पे कुछ दे दे बेटी राजकुमारी पूजा शर्मा
लड़की- हम्म ये हुई ना बात,माफ़ करो बाबा घर पे कोई नहीं है :) :)
भिखारी बेहोश...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति- दुनिया का सबसेबेहतरीन सिंगर कौन है?
पत्नी- नहीं तुम बताओ
पति- "मच्छर" है
पत्नी- कैसे
पति- उसका गाना किसी को पसंद आए या ना आए पर ताली सबको बजानी पड़ती है।

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
लड़का जैसे ही कॉलेज मेंपहुंचा, खुशी के मारे उछलने लगा
दोस्त- क्या हुआ इतना खुश कैसे है?
लड़का- आज पहली बार मुझसे किसी लड़की ने मेट्रो में बात की
दोस्त - वाह भाई क्या बात हुई ?
लड़का- मैं बैठा था..लड़की बोली उठो ये लेडीज सीट है।

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक अंकल ने पप्पू से पूछा - पढ़ाई कैसी चल रही है...? 
पप्पू ने जवाब दिया - अंकल, समंदर जितना सिलेबस है, नदी जितना पढ़ पाते हैं, 
बाल्टी भर याद होता है, गिलास भर लिख पाते हैं, 
चुल्लू भर नंबर आते हैं, उसी में डूब कर मर जाते हैं...!!!

आज के मजेदार जोक्स: जब बंता का हाथ देखकर संता ने बताई हस्तरेखा में किस्मत की सच्चाई, पढ़िए ऐसे ही जोक्स
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : Twitter
रामू (डॉक्टर से)- डॉक्टर साहब, जब मैं सोता हूं तो सपने में बंदर फुटबॉल खेलते हुए दिखाई देते हैं।
डॉक्टर- तुम ये गोली रात को खाना खाने के बाद और सोने से पहले खा लेना।
रामू- कल से खाऊंगा क्योंकि आज तो फाइनल मैच है।

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
बेटा- मां मैं एक दिन बहुत बड़ा आदमी बनूंगा, आपकी झोली खुशियों से भर दूंगा।
मां- पहले ये बोतलें भरकर फ्रिज में रख नालायक।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता- यार आज सुबह-सुबह एक बिल्ली ने मेरा रास्ता काट दिया... 
बंता- अच्छा फिर क्या हुआ? 
संता- फिर क्या आगे जाकर उस बिल्ली का एक्सीडेंट हो गया..
हमसे पंगा लिया!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें