Jokes in Hindi, Chutkule: हेथ्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुखमय जीवन जीने और सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। इसकी वजह से बेहद कम उम्र में तनाव का शिकार हो रहे हैं। तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार जोक्स (Majedar Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
एक लड़की फोन पर बात करते हुए लिफ्ट में आई।
सचिन की तरफ देख कर हंसी और फोन पर अपनी सहेली से बोली- चल अब फोन रखती हूं,
लिफ्ट में एक शानदार, हैंडसम लड़का आया है।
बेचारा सचिन कुछ बोलता, उससे पहले ही लड़की बोली-
सॉरी अंकल, मेरी सहेली बहुत पकाती है।
मुझे फोन रखना था, इसलिए झूठ बोलना पड़ा।
सचिन- भगवान कसम, आज तक इतनी शराफत से किसी ने बेइज्जत नहीं की।