फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Desi Jokes in Hindi: साली- नाकाम इश्क और मुकम्मल इश्क में क्या फर्क है? जीजा का जवाब पढ़कर छूट जाएगी आपकी हंसी

Wed, 08 Jan 2025 04:27 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jija Sali Jokes: हेथ्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुखमय जीवन जीने और सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 5
जीजा साली जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Desi Jokes in Hindi: अगर आप तनाव से बचे रहते हैं, तो हमेशा सेहतमद रहते हैं। लोगों को हंसाने में जोक्स और चुटकुलों की भी अहम भूमिका होती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Social Media Viral Jokes) लेकर आए हैं। इन जोक्स (Jokes in Hindi) को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

पति दारू पीकर रात को घर देरी से पहुंचा, तो पत्नी हाथ में झाड़ू लेकर सामने खड़ी थी...! 
पति - कितना काम करेगी तू...? ला ये झाड़ू मुझे दे दे, रात के दो बजे हैं, सोना नहीं है क्या...? कुछ तो अपना ख्याल कर पगली...! 
ये सुनकर बेचारी पत्नी की आंखों में आंसू आ गए...! 
एक नेताजी की गाड़ी पर प्लेट लगी थी, जिसपर लिखा था - हा. हु. प्र.
पुलिस वाले ने ड्राइवर से पूछा - कौन सी पार्टी के हैं नेताजी?
ड्राइवर - हारे हुए प्रत्याशी।
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
साली ने जीजा से सवाल पूछा- 'नाकाम इश्क' और  'मुकम्मल इश्क' में क्या फर्क होता है...?
जीजाने जवाब दिया - 'नाकाम इश्क' बेहतरीन शायरी करता है,
गजल गाता है, पहाड़ों में घूमता है, उम्दा शराब पीता है। और 'मुकम्मल इश्क' सब्जी के साथ मुफ्त में धनिया कैसे मिले, रास्ते से ब्रेड लाते और दाल में नमक ज्यादा के फेर में दम तोड़ देता है।
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
सुमन- वाह बहन तू तो चुनाव लड़ रही है।
पूजा- हां और देखना मैं पक्का जीतूंगी।
सुमन- अच्छा तुझे ये चुनाव लड़ने का ख्याल कहां से आया।
पूजा- अरे जब भी मेरी अपने पति से लड़ाई होती है, तो मैं ही तो जीतती हूं।

Jija Sali Jokes: साली- सिर में बहुत दर्द हो रहा है, जीजा का जवाब पढ़कर छूट जाएगी आपकी हंसी

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
टीचर- संजू यमुना नदी कहां बहती है ?
संजू - जमीन पर
टीचर- नक्शे में बताओं कहां बहती है ?
संजू - नक्शे में कैसे बह सकती है, नक्शा गल नहीं जाएगा।

Comedy Jokes: डॉक्टर मरीज का ये जोक्स है बेहद मजेदार, पेट पकड़कर हंसने को मजबूर हो जाएंगे आप
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
टीना ट्रेन में मिंटू से बोली- क्या मैं यहां बैठ सकती हूं?
मिंटू - हां हां, बिल्कुल, अपनी ही सीट समझो.
टीना - क्या मैं आपकी बोतल से थोड़ा पानी पी सकती हूं?
मिंटू - हां हां, जरूर।
टीना- अगला स्टेशन कौन-सा है भैया?
मिंटू - मेरे दिमाग में कोई जीपीएस नहीं लगा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें