फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: पप्पू ने मम्मी से कही ऐसी बात, पापा के साथ मौसी की आई शामत

Wed, 20 Dec 2023 11:23 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Funny Jokes In Hindi: हर किसी के जीवन में कोई न कोई परेशानी रहती है, लेकिन हमें कुछ समय खुद के लिए निकाल कर अपने दिमाग को थोड़ा रेस्ट देना चाहिए, ताकि हमारी परेशानियों हम पर हावी न हो सकें। अगर आप हर दिन अपने लिए थोड़ा सा समय निकालकर हंसने-मुस्कुराने की आदत डाल लें, तो आप इन परेशानियों से बचकर रह सकती हैं। हंसने से हमारा मन शांत रहना है और हमारे अंदर सकारात्मकता आती है, जिससे इस तरह की परेशानियों हमारे आस पास भी नहीं भटकती हैं। यही वजह है कि हम आपके लिए हर दिन कुछ मजेदार जोक्स लेकर आते हैं। आज भी हम आपके लिए धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

पप्पू - मम्मी आप तो कहती थीं कि परी उड़ती है फिर मौसी क्यों नहीं उड़ती?
मम्मी- उसे परी किसने कहा?
पप्पू - डैडी ही उन्हें परी कहकर बुला रहे थे।
मम्मी- तो फिर बेटा आज तेरी मौसी भी उड़ेगी और साथ में तुम्हारा बाप भी।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Twitter
टीचर- इतने दिन कहां थे, स्कूल क्यों नहीं आए?
गोलू- बर्ड फ्लू हो गया था मैम. 
टीचर- पर ये तो पक्षियों को होता है इंसानों को नहीं. 
गोलू- इंसान समझा ही कहां आपने...रोज तो मुर्गा बना देती हो..!!
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
मोजे हमेशा धोकर पहनें 
कहीं ऐसा ना हो कि
कामयाबी आपके कदम चूमने आए 
और वहीं मर जाए

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
गणित से परेशान एक छात्र 
गुरु जी से- अगर शून्य की खोज आर्यभट्ट ने की थी
और आर्यभट्ट का जन्म कलयुग में हुआ,
तो उससे पहले 100 कौरव और रावण के 
सर की गिनती किसने की थी?
गुरु जी अवकाश लेकर उत्तर की
खोज में भटक रहे हैं
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
फिल्म 'शोले'- जया बच्चन पूरी फिल्म में 
लालटेन जलाती रहती हैं।
क्यों तो भाई ये बताओ कि वीरू 
जिस टंकी पर चढ़कर मरने गया था 
उसमें बिना बिजली के पानी क्या 
ठाकुर चढ़ाता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें