फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Optical Illusion: इस तस्वीर में छिपी है बिल्ली, जीनियस हैं तो 15 सेकेंड के अंदर खोजकर दिखाएं

Sat, 05 Nov 2022 04:01 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इस तस्वीर में छिपी है बिल्ली - फोटो : Twitter
Optical Illusion: सोशल मीडिया पर हर दिन दिमाग घूमा देने वाली ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें देखने को मिलती हैं। इन दिनों इंटरनेट पर ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें (Optical Illusion Photos) खूब वायरल हो रही हैं। ऐसे फोटोज को देखने के बाद अधिकतर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं। हालांकि इन तस्वीरों में छिपी पहेली को हल करने में लोगों को आनंद आता है। इन तस्वीरों में कोई न कोई चीज छिपी होती है जिसे हमें खोजना होता है। 

ऑप्टिकल इल्यूजन फोटो (Optical Illusion Image) का मतलब होता है आखों को धोखा देने वाली तस्वीर। इन तस्वीरों में कई हमारे दिमाग को घूमाकर रख देती हैं, तो कुछ तस्वीरें हमारी पर्सनैलिटी के बारे बहुत कुछ बताती हैं। अब इस बीच एक ऐसी ही तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसे देखकर आपका दिमाग घूम जाएगा। इस तस्वीर में एक बिल्ली छिपी है जिसे आपको खोजना है। अब इस तस्वीर में बिल्ली को आप दिए गए समय में खोजकर दिखाइए। 
विज्ञापन

2 of 5
इस तस्वीर में छिपी है बिल्ली - फोटो : Twitter
सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों को देखने के बाद समझ में नहीं आता है कि आखिर इसमें क्या और कहां पर छिपा है। इन तस्वीरों को देखने के बाद अधिकतर लोग पहेली को सुलझा पाने में फेल हो जाते हैं। आज हम आपके लिए एक ऐसी ही तस्वीर लेकर आए हैं जिसमें एक बिल्ली छिपी है जिसे आपको खोजना है। तस्वीर में बिल्ली को खोजने के लिए सिर्फ 15 सेकेंड का समय दिया गया है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
इस तस्वीर में छिपी है बिल्ली - फोटो : Twitter
इन ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों में छिपी चीजें हमारी आंखों के सामने होती हैं, लेकिन नजर नहीं आती हैं। तस्वीर में छिपी चीजों को खोजना बेहद कठिन काम होता है। इस वायरल तस्वीर में छिपी बिल्ली को आपको खोजना है। अगर आप इसे 15 सेकेंड के अंदर खोज लेते हैं, तो आपको जीनियस माना जाएगा। अब देखना है कि आप मिले समय में इस बिल्ली को खोज पाते हैं या नहीं।


Mosquito Magnet: आखिर क्यों कुछ लोगों को ही ज्यादा काटते हैं मच्छर, वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाली वजह

 

4 of 5
इस तस्वीर में छिपी है बिल्ली - फोटो : Twitter
यह ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर देखने में बेहद साधारण है, लेकिन इसमें छिपी बिल्ली को खोजना उतना ही कठिन है। अगर आप किसी का आईक्यू लेवल टेस्ट लेना चाहते हैं, तो उसके लिए यह तस्वीर बिल्कुल सटीक है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस तस्वीर में छिपी है बिल्ली - फोटो : Twitter
दिमाग को उलझाने वाली इस ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर में एक घर दिखाई दे रहा है जिसमें अलमारी रखी हुई है। इस अलमारी में कपड़े, जूते समेत कई चीजे रखी हुई हैं। इन्हीं के बीच बिल्ली छिपी है जिसे खोजने में ज्यादातर लोग फेल हो चुके हैं। अगर आप बिल्ली को खोज लेते हैं, तो माना जाएगा कि आपका दिमाग बेहद तेज है। अगर आप अभी भी बिल्ली को नहीं खोज पाए हैं, तो हमनें तस्वीर शेयर की है जिसमें आप उसे आसानी से देख सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें