फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Desi Chutkule: रिंकू ने पिंकी को बताया शादीशुदा लड़की और शादीशुदा लड़के में अंतर, पढ़िए मजेदार जोक्स

Fri, 06 Mar 2026 11:30 PM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes In Hindi: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना-मुस्कुराना बेहद जरूरी है। हंसने-मुस्कुराने से मन प्रसन्न रहता है और आप तरोताजा भी महसूस करते हैं। इसी बात पर हम आपके लिए कुछ मजेदार और चुटीले चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आपका मूड फ्रेश हो जाएगा।

विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
Comedy Funny Jokes: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक होता है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है जिससे तनाव से बचने में भी मदद मिलती है। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। मानसिक तनाव से बचाने में हंसी हमारी काफी मदद करती है। इसलिए हम सभी को हर दिन हंसना चाहिए। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।

पिंकी- शादीशुदा लड़की और शादीशुदा लड़के में क्या अंतर है?
रिंकू- मंगलसूत्र लटका हो तो लड़की शादीशुदा और 
मुंह लटका हो तो लड़का शादीशुदा......


लड़की ने किया लड़के को फोन
लड़की- मैं कविता बोल रही हूं
लड़का- पूरी आती हो, तो ही बोलना
लड़के की बात सुनकर लड़की ने सिर पकड़ लिया.....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
चिंटू को भोजपुरी बोलने का भूत सवार हुआ
उसने अपनी गर्लफ्रेंड को भोजपुरी में एक शायरी सुनाई
चिंटू- ताजमहल कउन चीज बा, हम एकरो से बड़ इमारत बनवा देब
मुमताज त मर के दफन भइल रहे, तोके ससुरी हम जिंदे दफना देब...... 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक आदमी बैंक से पैसे निकालने गया
कैशियर ने आदमी को देखकर कहा "पैसे नहीं है"
ये सुनकर आदमी बोला- और दो अमीरों को पैसा,
सारे पैसे लेकर भाग गए विदेश में
कैशियर ने खिड़की में से हाथ निकाला और उसकी
गर्दन दबोच कर कहा- बैंक में तो है तेरे खाते में नहीं है भिखारी.....

Funny Jokes: एक शरीफ आदमी को भला क्या चाहिए? जीजा की बात सुनकर साली के उड़ गए होश


आज के मजेदार जोक्स: बीवी से परेशान आदमी गया साधू बाबा के पास, फिर जो हुआ पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर (राजू से)- गधे के सामने एक बोतल दारु और
एक बाल्टी पानी रखा हो
तो वो क्या पिएगा?
राजू- सर दारु 
टीचर- गधा सारा पानी पिएगा,
अब बताओ इससे तुमने क्या सीखा?
राजू- जो दारु नहीं पीता वो गधा है
टीचर बेहोश.....


टीचर- पप्पू कॉपी छुपा लो, पीछे वाला देख रहा है
पप्पू- देखने दो सर, मैं अकेला फेल नहीं होना चाहता
टीचर बेहोश....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू- यार मैं बड़े मुश्किल दौर से गुजर रहा हूं,
गप्पू- क्या हुआ?
पप्पू- शेविग करवाऊं तो बच्चा लगता हूं और
नहीं करवाऊं तो चच्चा.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें