Today Funny Jokes: इंसान को स्वस्थ रहने के लिए दिन में समय निकालकर कम से कम एक बार जरूर हंसना चाहिए। अगर आप भी इस भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम जोर जोर से हंसने की आदत डाल लीजिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। हंसने के लिए इंसान को किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि वह किसी भी समय भी हंस सकता है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए डॉक्टर-मरीज के कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते हंसते लोटपोट हो जाएंगे...
साली- एक शरीफ आदमी को क्या चाहिए?
जीजा- एक शरीफ आदमी को भला क्या चाहिए?
साली- क्या चाहिए?
जीजा- एक बीवी, जो प्यार करे
एक बीवी, जो अच्छा खाना बनाए
एक बीवी, जो बच्चों को संभाले
और क्या, तीनों बीवियां मिल-जुलकर रहें बस
जीजा की बात सुनकर साली के होश उड़ गए......