फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Majedar Jokes: इन मजेदार जोक्स को पढ़कर आप हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

Thu, 21 Sep 2023 05:34 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Majedar Jokes: हर किसी के जीवन में सुख और दुख का आता जाता रहता है, लेकिन हर हाल में खुश रहना चाहिए। आपको खुश रखने में जोक्स और चुटकुले काफी मददगार साबित हो सकते हैं। अगर आप हंसते-मुस्कुराते रहते हैं, मानसिक बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। तो आप अब समझ गए होंगे कि सेहत के लिए हंसना कितना जरूरी है। इसीलिए हम आपको स्वस्थ रखने और हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Majedar Jokes) और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

एक सज्जन आदमी ने एक सात साल की लड़की से पूछा -
तुम्हारे बाल वाकई बहुत सुन्दर हैं...
ये तुम्हे किससे मिले हैं, मम्मी या पापा से...?
लड़की ने बड़े सरल लहजे में उत्तर दिया,
जहां तक मेरा खयाल है, मुझे ये बाल मेरे पापा से मिले हैं, क्योंकि उनके सिर के सारे बाल गायब हैं...!
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
दोस्त - तेरी बीवी कुछ कहती नहीं,
जब शाम को दारू पीकर घर जाता है...?
बब्लू - कहती नहीं, बोलती है...!
दोस्त - क्या...?
बब्लू - बोलती है, कीड़े पड़ेंगें...
तुम्हारे दोस्तों को जिन्होंने तुम्हें बिगाड़ा...!
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
संता ने अपनी मां से कहा -
मां, आज मैंने एक लड़के की खूब धुनाई की...!
मां ने पूछा - क्यों बेटा...?
संता ने कहा - उसके पास मेरा पेन था, वह मांगने पर भी नहीं दे रहा था...!
मां ने कहा - लेकिन बेटा, तुम तो अपना पेन घर पर ही भूल गए थे...!

Jokes: बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड की बातें हंसा-हंसाकर कर देंगे आपको लोटपोट, पढ़िए मजेदार चुटकुले

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
दो महिलाएं बस में सीट के लिए लड़ रही थीं...!
कंडक्टर - लड़ो मत, जो उम्र में बड़ी हो बैठ जाए...!
फिर क्या... दोनों रास्ते भर -
दीदी आप बैठ जाओ
नहीं
दीदी आप बैठ जाओ...!

Jokes: रीना- मेरा वजन किस तरह से कम होगा? डॉक्टर ने दिया गजब का जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
बंटी- राजू क्या तुम चीनी भाषा पढ़ सकते हो ?
राजू- हां...
बंटी-  कैसे  ?
राजू-  अगर वह हिन्दी या अंग्रेजी में लिखी हो... 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें