Majedar Jokes: हर किसी के जीवन में सुख और दुख का आता जाता रहता है, लेकिन हर हाल में खुश रहना चाहिए। आपको खुश रखने में जोक्स और चुटकुले काफी मददगार साबित हो सकते हैं। अगर आप हंसते-मुस्कुराते रहते हैं, मानसिक बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। तो आप अब समझ गए होंगे कि सेहत के लिए हंसना कितना जरूरी है। इसीलिए हम आपको स्वस्थ रखने और हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Majedar Jokes) और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
एक सज्जन आदमी ने एक सात साल की लड़की से पूछा -
तुम्हारे बाल वाकई बहुत सुन्दर हैं...
ये तुम्हे किससे मिले हैं, मम्मी या पापा से...?
लड़की ने बड़े सरल लहजे में उत्तर दिया,
जहां तक मेरा खयाल है, मुझे ये बाल मेरे पापा से मिले हैं, क्योंकि उनके सिर के सारे बाल गायब हैं...!