फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes Hindi: जब मॉल में बिस्कुट चुराती पकड़ी गई एक महिला, पढ़िए लोटपोट करने वाले जोक्स

Thu, 03 Aug 2023 04:26 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Jokes Hindi: सभी के जीवन में सुख-दुख का आना जाना लगा रहता है, लेकिन हमें हर समय मुस्कराते रहना चाहिए। हंसने से बुरा वक्त भी जल्दी ही बीत जाता है। अगर आप ऐसे हालात में भी प्रसन्न रहते हैं, तो मानसिक तनाव से बच रहते हैं। इसके साथ ही तनाव से होने वाली कई तरह की बीमारियों से भी बच सकते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

मॉल में बिस्कुट चोरी करते समय एक खूबसूरत महिला पकड़ी गई...
मामला कोर्ट पहुंचा और फिर...
जज- तुमने बिस्कुट का एक पैकेट चुराया, जिसमें 30 बिस्कुट थे,
इसलिए तुम्हें 30 दिन की सजा सुनाई जाती है.
तभी महिला का पति झट से बोला- जज साहब, इसने सूजी का पैकेट भी चुराया है.
ये सुनकर जज साहब ही हो गए बेहोश...
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
ट्रेन में रेलवे टीटी- बंगाली बाबा कहां जाना है? 
बंगाली बाबा- जहां राम का जन्म हुआ।
रेलवे टीटी- टिकट दिखा दो बंगाली बाबा 
बंगाली बाबा- नहीं है बालक 
रेलवे टीटी- तो चलो 
बंगाली बाबा- कहां बालक? 
रेलवे टीटी- जहां भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
संता- पहले क्या आया…. अंडा आया या मुर्गी ? 
बंता- सबसे पहले तो चकना आया फिर अंडा और बाद में मुर्गी आई 
फिर 1 बियर और पानी की बोतल सबसे लास्ट में बिल आया

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
प्रेमिका- हम कहां जा रहे हैं?
प्रेमी- बेबी, लॉन्ग ड्राइव पर...
प्रेमिका- तुमने मुझे पहले क्यों नहीं बताया?
प्रेमी- डार्लिंग, मुझे भी अभी-अभी पता चला... जब ब्रेक फेल हो गए!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
संता- यार सिर में बहुत दर्द हो रहा है.
बंता- सिरदर्द होने पर कुछ देर गर्लफ्रेंड से जरूर बात करो.
संता- क्यों?
बंता- तुमने सुना नहीं है, जहर ही जहर को मारता है...!!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें