फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chutkule in Hindi: ये जोक्स आपको हंसा हंसाकर कर देंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Sun, 01 Jun 2025 08:14 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Chutkule in Hindi: तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार जोक्स (Majedar Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
विज्ञापन
1 of 5
Funny Jokes - फोटो : freepik
Hindi Chutkule: हेथ्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुखमय जीवन जीने और सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। इसकी वजह से बेहद कम उम्र में तनाव का शिकार हो रहे हैं। तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार जोक्स (Majedar Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए  शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...


एक लड़का एक लड़की को प्रपोज करता है।
लड़की- तुम्हारी योग्यता क्या है? हिंदी में बताओं
लड़का- नेत्र चाय नेत्र
लड़की- अब ये कौन-सा कोर्स है?
लड़का- आई टी आई…
लड़की बेहोश है
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock
भूगोल की खूबसूरत टीचर को देखकर पप्पू आह भरकर बोला...
टीचर-गंगा कहां से निकलती है और कहां मिलती है?
पप्पू-घर से स्कूल के लिए मेकअप कर निकलती है, और स्कूल के पीछे कालू से मिलती है।
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : Adobe Stock
एक लड़का स्कूल से जल्दी घर आ गया... 
दादा- क्या हुआ बेटा, तुम बहुत जल्दी घर आ गए।
लड़का- हां दादा, मैंने एक मच्छर को मारा तो टीचर ने भगा दिया।
दादा- क्या? तुम सच बोल रहे हो, एक मच्छर मारने के लिए स्कूल से भगा दिया।
लड़का- मच्छर टीचर के गाल पर बैठा हुआ था। 

Jokes: गर्लफ्रेंड- मेरी स्किन ऑयली-ऑयली हो गई है, बताओ न क्या लगाऊं? बॉयफ्रेंड का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके
 

4 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
चिंटू- मिंटू, जल्दी उठ, भूकंप आ रहा है। सारा घर हिल रहा है 
मिंटू- ओए,चुपचाप जाके सो जा, घर गिरेगा तो हमारा क्या जाएगा। हम तो किराएदार हैं।

Jokes in Hindi: जीजा ने साली के लिए बनाया सूजी का हलवा, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धमाकेदार जोक्स - फोटो : freepik
पति- आज खाना क्यों नहीं बनाया? 
पत्नी- गिर गई थी लग गई…. 
पति- कहां गिर गई थी और क्या लग गई थी? 
पत्नी- तकिये पर गिर गई थी और आंख लग गई थी। 

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें