फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: बाल कटवाने गए संता को नाई ने कर दिया गंजा, वजह जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Fri, 24 Mar 2023 01:19 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala
Funny Jokes in hindi: अगर हमारे दिन की शुरुआत ही हंसते मुस्कुराते हुए होती है तो हमारा पूरा दिन अच्छा गुजरता है। साथ ही हमारी सेहत भी ही अच्छी रहती है। हर दिन हंसने से मन तनाव मुक्त रहता है। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ नए मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule in Hindi) लेकर आए हैं। इन चुटकुलों को पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

संता नाई की दुकान पर बाल कटवा रहा था,
इतने में ही एक बहुत ही सुंदर लड़की दुकान में आई 
संता बोला- नमस्ते जी, आप बहुत सुंदर हैं 
लड़की- शुक्रिया 
संता - क्या आज शाम को हम कहीं मिल सकते हैं? 
लड़की- जी नहीं, मैं शादीशुदा हूं।
संता - पति से कह देना सहेली से मिलने जा रही हूं।
लड़की- आप खुद कह दो वही इस समय आपके बाल काट रहे हैं।
नाई ने चोलू को कर दिया गंजा!
विज्ञापन

2 of 7
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock
टीचर- 'संगठन में ही शक्ति है' का एक अच्छा सा उदाहरण दो?
छात्र- जेब में एक बीड़ी हो तो टूट जाती है और पूरा बंडल हो तो नहीं टूटता..!!
मास्टर जी बेहोश...!
विज्ञापन

3 of 7
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock
टीटू ने गर्लफ्रेंड से पूछा- तुम चाइनीज जैसी क्यों दिखती हो?
गर्लफ्रेंड- मेरे पापा चीन के थे।
टीटू- तुमने कभी मिलवाया नहीं?
गर्लफ्रेंड- वह अब इस दुनिया में नहीं हैं
टीटू- हां, चाइनीज माल ज्यादा दिन तक टिकता भी कहां है... 

4 of 7
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock
छेदी लाल- जल्दी से एक गिलास जूस दो, लड़ाई होने वाली है।
एक गिलास जूस पीने के बाद,
छेदी लाल- एक गिलास और जूस दो, लड़ाई होने वाली है।
जूसवाला- लड़ाई कब होगी?
छेदी लाल- जब तुम पैसे मांगोगे।
विज्ञापन

5 of 7
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock
वकील - हत्या की रात तुम्हारे पति के अंतिम शब्द?
पत्नी - मेरा चश्मा कहां है संगीता?
वकील - तो इसमें मारने वाली क्या बात थी?
पत्नी - मेरा नाम रंजना है।
पूरा कोर्ट खामोश।
विज्ञापन

6 of 7
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock
टीचर- बताओ आई लव यू शब्द का आविष्कार कहां हुआ?
चिंटू- चाइना में...
टीचर- वह कैसे?
चिंटू- इसमें चाइनीज चीज के ही गुण हैं. ना गारंटी...ना वारंटी।
जवाब सुनते ही टीचर की बोलती हो गई बंद!
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock
एक सज्जन बता रहे थे कि
वो पिछले 20 सालों से गीता के उपदेश सुनते आ रहे हैं।
पता करने पर पता चला कि
गीता उनकी धर्मपत्नी का नाम है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें