हमेशा हंसते और मुस्कुराते रहने से हमारा शरीर और मन दोनों ही स्वस्थ रहता है। एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि हंसने से बड़ी से बड़ी बीमारी से छुटकारा पाने में आसानी होती है। हंसने से हमारे शरीर के सभी अंगों में रक्त का संचार तेज हो जाता है, जो हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसके साथ ही ये चेहरे, त्वचा और बालों की चमक में भी वृद्धि करता है जिससे आप और भी आकर्षक लगते हैं।
हंसने के और भी कई फायदे हैं, इससे हमारी सांस लेने की प्रक्रिया में तेज हो जाती है। ऐसे में हमारी पाचन क्रिया भी सही काम करती है। इन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए आज हम आपके लिए बेहद मजेदार चुटकुले लेकर आएं हैं, तो आइए खोलते हैं ये जोक्स का पिटारा...
पत्नी- तुम मुझसे कितना प्यार करते हो?
पति- शाहजहां से भी ज्यादा।
पत्नी- मेरे मरने के बाद ताजमहल बनाओगे।
पति- मैं तो प्लॉट ले भी चुका हूं पगली देर तो तू ही कर रही है।