फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chutkule in Hindi: जब टीटी ने प्लेटफॉर्म पर संता को बिना टिकट पकड़ लिया, पढ़िए मजेदार जोक्स

Sun, 28 Aug 2022 06:43 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Chutkule in Hindi: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना-मुस्कुराना भूल जा रहे हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी सेहतमंद रहने के लिए लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। इसलिए हम सभी को नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने से हम मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

बंगाली बाबा को आधी रात में एक खूबसूरती लड़की फोनकर बोली.
सरकाई लियो खटिया जाड़ा लगे..
बंगाली बाबा- हेलो, कौन? 
लड़की- भरो, मांग मेरी भरो....
बंगाली बाबा बिस्तर से उठकर बोला- क्या सही में मुझसे शादी करोगी?
लड़की- इस गाने को कॉलर ट्यून बनाने के 1 दबाएं..
बंगाली बाबा- गुस्से में अपना मोबाइल फोड़ दिएं
 
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीटी ने संता को प्लेटफॉर्म पर पकड़ लिया,
टीटी- टिकट दिखाओ,
संता- मैं ट्रेन में आया ही नहीं,
टीटी- क्या सबूत है?
संता- सबूत यही है कि मेरे पास टिकट नहीं है।

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
महिला- सही रेट लगाओ भईया..., हम हमेशा इसी दुकान से सामान ले जाते हैं।
दुकानदार- भगवान से डरो बहन जी, हमारी दुकान की तो कल ही ओपनिंग हुई है।

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू साइकिल का ब्रेक हाथ में लेकर शादी में नाच रहा था।
एक बाराती- अरे ये क्या कर रहे हो?
पप्पू - ब्रेक डांस।

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
लड़का- मैं आपकी बेटी से शादी करना चाहता हूं।
लड़की का पिता- कितना कमा लेते हो?
लड़का- 18,000 रुपए महीना।
लड़की का पिता- 15,000 तो मैं अपनी बेटी को 
पॉकेट मनी देता हूं।
लड़का- वह मिलाकर ही बोल रहा हूं अंकल।

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
पति- तुम इतना क्यों चिल्लाती हो?
पत्नी- क्योंकि हर बार गलती तुम ही करते हो।
पति- काश तू एक बकरी होती।
पत्नी- तो फिर क्या करते?
पति - फिर मैं तुझसे पूछता कि बता कौन ज्यादा गलती करता है।
और तुम चिल्ला के बोलती- "मैं...मैं...मैं..."

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
सेठ (नौकर से)- जरा देखना... कितना टाइम हो रहा है?
नौकर- मुझे टाइम देखना नहीं आता।
सेठ- अच्छा कोई बात नहीं, ये देखकर बताओ कि बड़ी सुई कहां है और छोटी सुई कहां है?
नौकर- दोनों सुइयां घड़ी के अंदर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें