फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: जब चिंटू ने अपने स्कूल की लड़की को आई लव यू बोल दिया..., पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Wed, 08 Sep 2021 05:11 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...


संता - शादीशुदा लड़की और शादीशुदा लड़के में क्या अंतर है?

बंता - मंगलसूत्र लटका हो तो लड़की शादीशुदा...
और मुंह लटका हो तो लड़का शादीशुदा।
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Istock
लड़की - मैं तुम्हारे लिए आग पे चल सकती हूं।

नदी में कूद सकती हूं।

लड़का - लव यू जानू
क्या तुम मुझे अभी मिलने आ सकती हो।

लड़की - पागल हो क्या इतनी धूप में...
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Istock
टीचर - मैं जो पूछूं उसका जवाब फटाफट देना

स्टूडेंट - जी सर

टीचर - भारत की राजधानी बताओ?

स्टूडेंट - फटाफट।

4 of 6
Jokes - फोटो : Istock
पप्पू - यार, लोग कहते हैं कि ठोकरें इंसान को चलना सिखाती हैं।

गप्पू - हां, सही बात है।

पप्पू - पर मेरे तो पैर के अंगूठे का नाखून ही टूट गया ना।
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Istock
डॉक्टर - तुम गटर में कैसे गिर गए?

शराबी - मेरी तो किस्मत ही खराब है, क्या बताऊं...
गटर का ढक्कन खुला था, मुझे लगा Social Distancing
वाला गोला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Istock
चिंटू अपनी स्कूल की लड़की को बोला - आई लव यू, अब तुम मुझे बोलो...

लड़की - मैं अभी जाकर सर को बोलती हूं।

चिंटू - पगली सर को मत बोल, उनकी तो शादी हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें