फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny jokes: जब गणित के मास्टर खाली कटोरी में रोटी डुबो-डुबो कर खाने लगे, वजह जानकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

Wed, 08 Sep 2021 05:00 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...


बेटा - मां मैं एक दिन बहुत बड़ा
आदमी बनूंगा, आपकी झोली
खुशियों से भर दूंगा।

मां - पहले ये बोतलें भरकर फ्रिज
में रख नालायक!
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Istock
टीना - मम्मी, मैं जीवन में आगे
बढ़ने के लिए क्या करूं?

मम्मी (गुस्से से) - पत्थर ले और
और सबसे पहले मोबाइल फोड़।
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Istock
लड़की - आई लव यू

लड़का - आई लव यू टू

लड़का - कितना प्यार करते हो तुम मुझसे?

लड़का - जितना तुम करती हो।

लड़का - पागल... इसका मतलब तु भी 
टाइमपास ही कर रहा है।

4 of 6
Jokes - फोटो : Istock
मास्टर जी - दशमलव किसे कहते हैं?

पप्पू - जब 10 से Love हो जाए,
उसी को दशमलव कहते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Istock
पत्नी - अजी सुनते हो, जरा ऊपर से बैग उतार दो, मेरा हाथ नहीं पहुंच रहा

पति - तो जुबान से ट्राई कर लो... वो तो लंबी है,

बस तब से न जाने क्यों हर बात पर पति की जुबान लड़खड़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Istock
गणित के मास्टर जी एक होटल में खाली कटोरी में रोटी डुबो-डुबो कर खा रहे थे।

वेटर - मास्टर जी खाली कटोरी में कैसे खा रहे हैं?

मास्टर जी - भईया हम गणित के अध्यापक हैं, दाल हमने 
मान ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें