फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: ये हैं संता-बंता के लोटपोट करने वाले जोक्स, पढ़कर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Wed, 14 Sep 2022 07:35 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Latest Jokes in Hindi: हंसना और मुस्कुराना एक प्राकृतिक वरदान है। ईश्वर भी उन्हीं लोगों की की मदद करते हैं जिनके चेहरे पर खुशी रहती है। हर समय खुश रहने से इंसान की सभी समस्याओं का भी आसानी से समाधान हो जाता है। अगर आप खुश रहते हैं, तो आपके आसपास लोग भी प्रसन्न रहते हैं। आप खुश रहते हैं, तो आप सकारात्म सोचते हैं।  काॅमेडी फिल्में, काॅमेडी शो देखकर और जोक्स पढ़कर भी हंस सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए कुछ जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप जरूर हंसेंगे। 

संता बड़ा परेशान था, बेचारे की शादी जो नहीं हो रही थी। हर बार शादी होते होते टूट जाती। 
एक दिन एक पंडित जी के पास पहुंच गया और बोला- पंडित जी कोई उपाय बताएं मेरी शादी नहीं हो रही, हमेशा टूट जाती है।
पंडित जी ने कहा- शादी हो जाएगी, लेकिन सबसे पहले तुम लोगों से सदा सुखी होने का आशीर्वाद लेना बंद करो।
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता- हम पति-पत्नी तमिल सीखना चाहते हैं। 
बंता- वो क्यों?
संता- हमने एक तमिल बच्चा गोद लिया है, हम सोच रहे हैं कि जब तक वो बोलने लगे, उसस पहले हम तमिल सीख लें। 

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक बार संता का सर फट गया…
डॉक्टर- ये कैसे हुआ?
संता- मैं ईंट से पत्थर तोड़ रहा था।
डॉक्टर- तो ?
संता- एक आदमी ने मुझसे कहा, “कभी खोपड़ी का इस्तेमाल भी कर लिया कर।”

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक बार संता पेड़ पर उल्टे लटके हुए था। 
बंता ने पूछा– क्या हो गया?
संता- कुछ नहीं, सिर दर्द की गोली खाई है, कहीं पेट में ना चली जाए !!!

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
बंता वाइफ को इंग्लिश सिखा रहा था।
दोपहर में Wife बोली, “Dinner खा लो जी''
बंता– जाहिल औरत ये Dinner नही Lunch है। 
वाइफ– जाहिल तू, तेरा सारा खानदान…ये रात का बचा हुआ खाना है, दिमाग मत दौड़ा, चुपचाप रोटी चरले।

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
संता के हाथ में नया फोन देखकर बंता बोला-  नया फोन कब खरीदा?
संता - नया नहीं, गर्लफ्रेंड का है। 
बंता- गर्लफ्रेंड का फोन क्यूं ले आया?
संता- रोज कहती थी मेरा फोन नहीं उठाते,  आज मौका मिला तो उठा लाया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
संता- तुम ऑपरेशन कराए बिना ही हॉस्पिटल से क्यों भाग गए ?
बंता- नर्स बार बार कह रही थी कि डरो मत, हिम्मत रखो, कुछ नहीं होगा ये तो बस एक छोटा सा ऑपरेशन है। 
संता- तो इसमें डरने वाली कौन सी बात है ? सही तो कह रही थी नर्स। 
बंता- वो मुझसे नहीं डॉक्टर से कह रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें