फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Chutkule: साली- जीजा जी आप क्या करते हैं? जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Wed, 14 Sep 2022 06:54 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Funny Chutkule: वर्तमान समय में हम सभी के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर हंसते रहते हैं और तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि आप कभी भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। 

पत्नी- इतने लेट कैसे हो गए, क्या अपनी ऑफिस वाली के साथ पिक्चर देखने गए थे?
संता- कभी तो शक मत किया करो?
पत्नी- तो फिर 7 बजे घर आने का टाइम होने के बाद भी रात 10 बजे क्यों आ रहे हो?
संता- वो क्या हो गया ना कि एक आदमी का 1000 रुपये का नोट गुम हो गया था।
पत्नी- अच्छा तो तुम क्या उसे ढूंढने में मदद कर रहे थे ?
संता- नहीं, मै उस नोट पर खड़ा था।
पत्नी- लाओ जल्दी कहां है वो नोट।
संता- ये लो 100 रुपए।
पत्नी- बाकी के 900 रुपए कहां गए।
संता- मुझे नोट उठाते हुए एक लड़की ने देख लिया
पत्नी- तब क्या हुआ?
संता- फिर लड़की को फिल्म दिखानी पड़ी, होटल में खाना खिलाना पड़ा और अब अपने स्कूटर से घर छोड़कर आया, तब जाकर ये 100 रुपए है। तारि तुम्हारी पानी पूरी का इंतेजाम हो सके, तुम्हे बहुत पसन्द है ना। 
पत्नी- मेरा आप कितना ध्यान रखते हैं और मैं बेवजह शक कर रही थी।
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
साली- जीजा जी आप क्या करते हैं?   
जीजाजी- अरे, हम तो फिल्म बनाते हैं। 
साली- अच्छा जीजा जी, कौन सी फिल्म बनाते हैं आप 
जीजा जी- अरे मैं वो घर की शादियों में वीडियो बनाकर उनकी फिल्म बनाता हूं। 
जीजा जी का जवाब सुनकर साली बेहोश है। 

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति- प्यास लगी है पानी लेके आओ..
पत्नी- क्यों ना आज तुम्हें मटर पनीर 
और शाही पुलाव बनाकर खिलाऊं...
पति- वाह वाह...! 
मुंह में पानी आ गया..
पत्नी- आ गया ना मुंह में पानी 
बस इसी से काम चला लो।
 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

डॉक्टर पागल से,
डॉक्टर- जब तुम तनाव में होते हो क्या करते हो? 
पागल- जी, मंदिर चला जाता हूं... 
डॉक्टर- बहुत बढ़िया, ध्यान-व्यान लगाते हो वहां? 
पागल- जी नहीं, लोगों के जूते चप्पल मिक्स कर देता हूं, फिर उन लोगों को देखता रहता हूं... 
उनको तनाव में देख कर मेरा तनाव दूर हो जाता है।

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पुलिसवाला चौराहे पर चेकिंग कर रहा था...
पुलिसवाला (पप्पू से)- इस बैग में क्या है..?
पप्पू- बताते हैं...
पुलिसवाले ने फिर से पूछा- अरे क्या है इसमें..?
पप्पू- बताते हैं... बताते हैं...

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
मुझे भी देखने दो, किसका एक्सीडेंट हुआ है...?
टीटू  भीड़ को हटाते हुए बोला...!
जब कोई हटा नहीं, तो वह चिल्लाता हुआ बोला-
जिसका एक्सीडेंट हुआ है, वो मेरे बाप हैं.
रास्ता मिल गया और टीटू ने देखा तो एक गधा मरा पड़ा था..

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
रिंकी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को अपनी मम्मी से
मिलवाने ले गई...!
दूसरे दिन...
रिंकी - मेरी मम्मी को तुम बहुत पसंद आए...!
ब्वॉयफ्रेंड- चल पगली....कुछ भी हो,
मैं शादी तो तुमसे ही करूंगा...!
मम्मी से बोलना मुझे भूल जाएं...!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें