जब कोई भी इंसान समय पर हंसता और मुस्कुराता है तो उसके पास टेंशन नहीं आती है। हमें हंसता देख दूसरे भी हंसी-मजाक करते हैं। हम अपने शरीर को फिट रखने के लिए अच्छा से अच्छा खाना खाते हैं। उसी तरह से हमें मेंटली रूप से स्वस्थ रहने के लिए हंसी-मजाक करना चाहिए। ईश्वर भी उन्हीं का साथ देते हैं जो खुश रहते हैं। चाहे आप किसी भी पेशे से जुड़े हो दिन में एक बार हंसने और मुस्कुराने के लिए समय निकालिए। ऐसा करने से आपको अपने काम में नए-नए विचार भी आएंगे। जिससे आपका काम और बेहतर हो जाएगा। तो हंसने-मुस्कुराने की आदत डाल लीजिए। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
रोहन - पढाई शुरू कर दो, पेपर आने वाले हैं
सोहन - मैं तो खूब पढाई करता हूं, कुछ भी पूछ लो
रोहन - बता ताजमहल किसने बनाया
सोहन - मिस्त्री ने
मोहन - किसने बनवाया
सोहन - ठेकेदार ने बनवाया होगा...