आज के समय में हंसी-मजाक एक बहुत जरूरी चीज है। इससे मानसिक तनाव तो दूर होता ही है हम खुद को तरोताजा भी महसूस करते हैं। आजकल की टेंशन भरी लाइफ में लोग हंसना भूलते जा रहे हैं। जिसके कारण हमें सरदर्द, ब्लड प्रेशर, जैसी गंभीर बीमारियां घेर लेती हैं। ऐसे में यदि हम कुछ समय हंसी-मजाक के लिए निकाल लेंगे तो हम खुश और स्वस्थ दोनों रहेंगे। जब हम खुश और खुशहाल होंगे। तभी हमको देखकर दूसरे भी खुश रहेंगे और हमें पसंद करेंगे। हंसमुख इंसान के ही ज्यादातर दोस्त बनते हैं। इसीलिए अपनी दिनचर्या में एक समय ऐसा तय करें, जिसमें खुलकर आप हंस सके। इसीलिए हम आपके लिए लाए मजेदार जोक्स और चुटकुले। जिन्हें पढ़कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे.....
सोनू - अगर तुम्हें ठंड लगती है तो क्या करते हो?
मोनू - मैं रजाई के पास जाकर बैठ जाता हूं।
सोनू - अगर फिर भी ठंड लगती है तो क्या करते हो?
मोनू - तो फिर मैं रजाई के अंदर बैठ जाता हूं