फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: जब पत्नी ने पति को एक जोर का तमाचा मारा...., वजह जानकर पकड़ लेंगे सिर, पढ़िए ऐसे ही जोक्स

Wed, 08 Dec 2021 09:32 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
जोक्स और चुटकुले हंसने में इंसान की मदद करते हैं। हंसना स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। प्रसन्न रहने से आसपास की फिजा खुशनुमा रहती है। इसके साथ ही बेहतर मानसिक और शारीरिक परेशानियां दूर रहती हैं। इसलिए इंसान को हंसते रहना चाहिए। इसीलिए हम कुछ ऐसे जोक्स और चुटकुले लाए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी।

एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया।

पत्नी ने पानी का गिलास दिया,

तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा।

साइंस-39, इंग्लिश- 46, मैथ्स- आगे कुछ पढऩे से पहले आदमी: ये माक्र्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?

नालायक है तू नालायक।

पत्नी- अरे आप सुनो तो...

आदमी- तू चुप बैठ।

तेरे लाड़-प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,

अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे माक्र्स लाता है।

लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए।

पत्नी- अरे सुनो तो...

आदमी- तू चुप कर. एक शब्द भी मत बोल, आज बताता हूं इसे।

पत्नी इस बार तेज आवाज में- अरे सुनो पहले।

सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है।

फिर भयानक सन्नाटा।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी ने पति को एक जोर का तमाचा मारा.... पति तिलमिला उठा और पूछा - मैंने क्या गलती की...?

 पत्नी - तुम कोई गलती करो, उसके लिए मैं इंतजार थोड़े ही करती रहूंगी...
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
लुंगी पहनी देहाती लड़की को पेड़ पर बैठा देख एक आंटी बोली...

वहां क्यों बैठी है?

लड़की-सेब खाने

महिला-पर यह तो आम का पेड़ है!

लड़की-ओ, आंटी, चौधराईन मत बनो

सेब लेकर आई हूं।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू केले खरीदने गया

पप्पू-एक केला कितने का है भाई ?

दुकानवाला-दस रूपये का है

पप्पू-चार रूपये में दे दो

दुकानवाला-चार रूपये में छिलका दूंगा

पप्पू-ये ले छह रूपये सिर्फ केला दो, छिलका तूम रख ले।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
खूबसूरत लड़की के मुंह में थर्मामीटर रख देहाती डॉक्टर बोला...

डॉक्टर- कुछ देर तक चुपचाप रहना है...

यह देख लड़की का प्रेमी बाला...

यह कितने की चीज़ है और कहां मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें