जिस प्रकार स्वस्थ रहने के लिए खान-पान जरूरी है उसी तरह स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप सुबह और शाम हंसते रहते हैं तो आपसे कई बीमारियां दूर रहती हैं। हंसने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है। आप कभी भी हंस सकते हैं जिससे अपने आप को मानिसक तनाव और चिंता से दूर रख सकते हैं। लोगों को हंसाने में जोक्स और चुटकुले मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स लेकर आए हैं।
चिंटू- तुम खाली पेट कितने सेब खा सकते हो?
पिंटू- मैं 6 सेब खा सकता हूं।
चिंटू- गलत, तुम सिर्फ 1 सेब खा सकते हो, क्योंकि जब तुम दूसरा खाओगे तो तुम्हारा पेट खाली नहीं होगा।
पिंटू- Wow superb joke... मैं अपने दोस्तों को सुनाऊंगा
चिंटू-पप्पू से - तुम खाली पेट कितने सेब खा सकते हो?
पप्पू- मैं 3 सेब खा सकता हूंय़
चिंटू- पागल …6 बोलता तो मस्त जोक सुनता।