एक छोटी सी मुस्कान इंसान के लिए किसी वरदान से कम नहीं होती है। हंसने-मुस्कुराने से इंसान का स्वास्थ्य ठीक रहता है। इसके साथ ही हमारा आस-पास का माहौल भी खुशनुमा सा बना रहता है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना और मुस्कुराना हमें मानिसक तनाव से बचा सकता है। अगर आप हंसना चाहते हैं, तो आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए लाए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। इन जोक्स को आप अपने परिवार के साथ भी पढ़ सकते हैं जिससे उन्हें भी खुशी मिलेगी। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
एक महिला के ऊपर अपने पति की हत्या करने का आरोप लगा,
जज : तुम्हारे पति की मौत कैसे हुई?
महिला: जहर पीने से
जज : उनके शरीर पर …फिर ये चोट के निशान कैसे हैं?
महिला: अरे साहब, वो जहर पीने से मना कर रहे थे.