फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: पति गुस्से से- तेरी जैसी 50 मिलेंगी, पत्नी ने दिया गजब का जवाब, पढ़िए ऐसे ही जोक्स

Thu, 19 May 2022 04:51 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
जोक्स - फोटो : iStock
Latest Jokes in Hindi: हर इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी होता है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों पर टेंशन हावी होती जा रही है। अगर हम सभी को मानसिक तनाव से बचना है, तो कम से कम दिन में एक बार जरूर हंसना चाहिए। हंसने से हमारे शरीर में रक्त प्रवाह बढ़ता है जिससे हम दिल से जुड़ी बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार चुटकुले और जोक्स जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे तो किस बात की देर आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला। 

एक फिल्म की शूटिंग चल रही थी...!

फिल्म डायरेक्टर हीरो को सीन समझाते हुए कहने लगे -
तुम्हे अपने नौकर को आवाज लगाते हुए ये सीढ़ियां उतरकर नीचे
आना है।

और जैसे ही तुम नीचे आओगे सामने शेर खड़ा होगा,
बस तुम्हें शेर को कुछ देर घूरकर देखना है, समझ गए?

हीरो - मैं तो समझ गया, लेकिन आपने शेर को सीन समझा दिया क्या?
विज्ञापन

2 of 8
जोक्स - फोटो : Pixabay

पति और पत्नी का जोरदार 
झगड़ा होता है। 

पति गुस्से से- तेरी जैसी 50
मिलेंगी।

पत्नी हंसके- अभी भी मेरी
जैसी ही चाहिए?
विज्ञापन

3 of 8
जोक्स - फोटो : iStock
लड़का- शादी करले मुझसे।

लड़की- क्यों?

लड़का- मेरा बाप गांव का सबसे बड़ा आदमी है।

शादी के बाद लड़की को पता चला कि
लड़के का बाप 105 साल का है।

4 of 8
जोक्स - फोटो : iStock
कर्मचारी - सर बहुत बारिश हो रही है, क्या आज
ऑफिस आना है?

बॉस - खुद ही सोच लो किससे दिनभर बेइज्जती करानी
है... मुझसे या पत्नी से?

कर्मचारी - ठीक है सर... मैं आ रहा हूं।
विज्ञापन

5 of 8
जोक्स - फोटो : iStock

आज भी हमारे देश में

'तु प्यार है, किसी और का,
तुझे चाहता कोई और है'

यह गाना सुनकर 10 में से

8 लड़के तो जज्बाती हो ही जाते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
जोक्स - फोटो : iStock
कंडक्टर - मैडम इन बच्चों का टिकट लगेगा, उम्र बताओ?

महिला - पहले वाले की दो साल, दूसरे वाले की ढाई साल
और तीसरे की तीन साल।

कंडक्टर - बाकी?

महिला - कर्मफूटे, बाकी जेठानी के हैं।

तू टिकट काट, ज्ञान मत बांट।
विज्ञापन

7 of 8
जोक्स - फोटो : iStock

बंता - तेरी बीवी ने तुझे घर से क्यों निकाला?

संता - भाई तेरे कहने पर उसे चैन गिफ्ट की थी,
इसीलिए निकाला।

बंता - चांदी की थी क्या?

संता - नहीं साइकिल की थी।
विज्ञापन

8 of 8
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी - अगर मैं तुम्हें छोड़कर चली गई, तो तुम क्या करोगे?

पति - मैं तो पागल हो जाऊंगा।

पत्नी - मतलब दूसरी शादी तो नहीं करोगे?

पति - पागल कुछ भी कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें