फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: डॉक्टर ने मरीज से पूछा- कहां दर्द है? मिला ये मजेदार जवाब

Sat, 20 Nov 2021 02:02 PM IST
आशिकी पटेल फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

डॉक्टर - कहां दर्द है...?
मरीज - अगर फीस कम करते हो,
तो बताऊंगा...! वरना खुद ही ढूंढो...!
डॉक्टर साहब बेहोश...! 
विज्ञापन

2 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
दोस्त - तेरी बीवी कुछ कहती नहीं,
जब शाम को दारू पीकर घर जाता है?
बब्लू - कहती नहीं, बोलती है...
दोस्त - क्या...?
बब्लू - बोलती है, कीड़े पड़ेंगें 
तुम्हारे दोस्तों को जिन्होंने तुम्हें बिगाड़ा...! 
विज्ञापन

3 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
एक बार पति-पत्नी में जमकर लड़ाई हो गई।
गुस्से में आकर पत्नी (पति से) बोली- अब तो हद हो गई, पानी सिर से ऊपर चला गया है,
मैं अपनी मां के घर जा रही हूं और कभी वापस नहीं आऊंगी... 
पति बोले- जाने से पहले एक खुशखबरी सुनती जाओ,
कल तुम्हारी मां भी अपने पति से लड़कर अपने मायके चली गई है... 
 

4 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
परीक्षा में सवाल आया- सच्चा मित्र किसे कहते हैं? 
बब्लू ने धमाकेदार जवाब दिया -
सच्चा मित्र वो होता है, जो आपकी गालियां सुनता है
और आपकी सेटिंग करने में आपकी सहायता  करता है...!
आपकी क्रश को भाभी-भाभी बोलता है और आपके  घरवालों की नजरों में गिरा रहता है...!
कुल मिलाकर सच्चा मित्र बेटे समान होता है...
विज्ञापन

5 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
पति ने पत्नी का हालचाल जानने के लिए मैसेज टाइप किया...
"कैसा है सिरदर्द"
लेकिन गलती से टाइप हो गया..
"कैसी हो सिरदर्द"
ऑफिस से निकले पति को 4 घंटे हो गए हैं, लेकिन घर जाने की हिम्मत नही हो रही है...!

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
पत्नी - शराब लेने मत जाओ, क्या तुमको
अपने परिवार से प्यार नहीं...?
पति - पगली देश पुकार रहा है...
देश की अर्थव्यवस्था का सवाल है...!
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें