फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: लड़का- तुम लड़कियां इतनी खूबसूरत क्यों हों? लड़की ने दिया मजेदार जवाब, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Sat, 02 Apr 2022 04:52 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Pixabay
Latest Jokes in hindi: आजकल की भागदौड़ जिदंगी में बढ़ते काम की वजह से इंसान की टेंशन बढ़ गई है। अगर जिंदगी की टेंशन को कम करना है, तो हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। जोक्स और चुटकुले लोगों को मानसिक तनाव को कम करने का काम करते हैं और हंसाते हैं। इसकी वजह से हम मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से दूर रहता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए आपको हंसाने के लिए हम कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

रमेश समंदर किनारे लेटा धूप ले रहा था..अंग्रेजी थोड़ा तंग थी इतने में .... 
एक अमेरिकी- आर यू रिलैक्सिंग? 

रमेश- नो डियर आई एम रमेश ... 

थोड़ी देर बाद एक दूसरा अमेरिकन वहां से गुजरा- 

आर यू रिलैक्सिंग? 

रमेश चिल्लाकर- कमीने, आई एम रमेश! 

फिर खिजलाकर रमेश वहां से उठकर दूसरी तरफ चला गया, जहां एक अमेरिकन सुंदरी लेटी थी रमेश ने उससे पूछा- आर यू रिलैक्सिंग? 

अमेरिकी सुंदरी- यस, आई एम रिलैक्सिंग... रमेश उसे एक तमाचा मार के बोला, यहां पड़ी है, उधर तुझे तेरे घरवाले ढूंढ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Pixabay

लड़का- तुम लडकियां इतनी खूबसूरत क्यों हों?

लड़की- क्योंकि भगवान ने हमें अपने हाथों से बनाया है।

लड़का- लो…, बोल तो ऐसे रही है जैसे हमें तो मजदूरों को ठेके पर दिया था।
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock

80 साल की एक बुज़ुर्ग महिला ने कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी लगाई।

जज ने बुजुर्ग महिला से पूछा- इस उम्र में तलाक क्यों लेना चाहती हैं आप?

महिला- जज साहब, मेरे पति मुझ पर मानसिक अत्याचार कर रहे हैं।

जज- वो कैसे ?

महिला- इनकी जब मर्जी होती है, मुझे खरी-खोटी सुना देते हैं। 

और जब मैं बोलना शुरू करती हूं तो अपने कान की मशीन निकाल देते हैं।

4 of 7
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock

बॉयफ्रेंड ने अपनी शेखी बघारते हुए गर्लफ्रेंड से कहा- मेरे पापा के सामने सब लोग कटोरा लेकर खड़े रहते हैं।
गर्लफ्रेंड ने अचंभित होकर पूछा- आखिर तुम्हारे पापा करते क्या हैं??
बॉयफ्रेंड ने धीरे से कहा- वो, गोलगप्पे बेचते है।
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock

एक बार एक दादा-दादी ने जवानी के दिनों को याद करने का फैसला किया… 

अगले दिन दादा फूल लेकर वहीं पहुंचे जहां वो जवानी में मिला करते थे, 

वहां खड़े-खड़े दादा के पैरों में दर्द हो गया लेकिन दादी नहीं आईं, घर जाकर दादा गुस्से से, “आईं क्यों नहीं? 

दादी शर्माते हुए,” मम्मी ने आने नहीं दिया”....
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock
बंता- तेरे घर से हमेशा हंसने कि आवाज़ आती हे,
इतनी खुशी का राज़ क्या हे?
संता- मेरी बीवी मुझे जूते मारती है,
लग जाये तो वो हसती है,
नहीं लगे तो में हसता हुं!
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock

सोनू- दुनिया का सबसे बड़ा त्योहार कौन सा है? 
मोनू- घरवाली 
सोनू-मतलब? 
मोनू- और क्या, हफ्ते में 3-4 बार तो मनाना ही पड़ता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें