फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: जब डिनर के लिए तैयार होने लगी पत्नी, फिर जो हुए जानकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Mon, 15 May 2023 10:03 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Jokes in Hindi: हंसते-मुस्कुराते रहने से हमारे शरीर को कई फायदे होते हैं। हंसने से इंसान का मन खुश रहता है और मानसिक तनाव भी दूर रहता है। स्वस्थ रहने के लिए हंसते रहना बहुत जरूरी है। इससे हमारे अंदर सकारात्मकता आती है और बड़ी से बड़ी समस्या से बाहर निकलने में हमें मदद मिलती है। अगर आप मानसिक तनाव से बचे रहते हैं, तो कई गंभीर बीमारियां भी आपसे दूर रहती है। आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर खुद भी हंस सकते हैं और दोस्तों को भी हंसा सकते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

घर के बाहर पति काफी देर से इंतजार कर रहा था।
पति- अरे और कितनी देर लगाओगी?
पत्नी- चिल्ला क्यों रहे हो?
आधे घंटे से कह रही हूं कि पांच मिनट में आ रही हूं।
समझ में नहीं आता है क्या?
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- भारत की सबसे खतरनाक नदी कौन सी है?
स्टूडेंट (पप्पू) - भावना।
टीचर- कैसे?
स्टूडेंट- क्योंकि सब इसमें बह जाते हैं।
टीचर बेहोश!
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
मंटू और चंटू दोनों भाई एक ही क्लास में पढ़ते थे।
अध्यापिका - तुम दोनों ने अपने पापा का नाम अलग-अलग क्यों लिखा?
मंटू- मैडम फिर आप कहोगे नकल मारी है।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की- Score कितना हुआ है?
लड़का- I Love You 2
लड़की- क्या बकवास कर रहे हो।
लड़का- पगली 143 पर 2…
Indian IPL है बॉस कुछ भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
सब्जी वाला चिल्ला रहा था..
20 रुपये का फूलगोभी का जोड़ा
यह सुनकर सोनू उदास हो गया और 
मोनू से बोला- बताओ, फूलगोभी का भी जोड़ा है, बस हम ही अकेले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें