फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: पत्नी ने दी मायके जाने की धमकी, पति का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Fri, 03 Feb 2023 01:04 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Latest Jokes: हंसते मुस्कुराते रहने वाले लोगों के साथ अधिक से अधिक लोग जुड़ना चाहते हैं। अगर आप भी हमेशा खुश रहेंगे तो आपके आस-पास का माहौल भी बेहतर रहता है। इसलिए लोगों को सलाह दी जाती है कि उन्हें हंसना कभी नहीं भूलना चाहिए। स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए तो हंसी बेहद जरूरी है। क्योंकि हंसने से हमें कई मानसिक व शारीरिक बीमारियों से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा हंसने से हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है।  इसीलिए हम आपके लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

एक बार पति-पत्नी में जमकर लड़ाई हो गई।
गुस्से में पत्नी (पति से) बोली – अब हद हो गई।
मैं अपनी मां के घर जा रही हूं और कभी वापस नहीं आऊंगी।
पति- जाने से पहले एक खुशखबरी सुनती जाओ।
कल तुम्हारी मां भी अपने पति से लड़कर अपने मायके चली गई है।
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
अचानक बारिश होने लगी।
पहला पागल बोला- चल अंदर चलते है।
आकाश में छेद हो गया हैं।
इतने में बिजली कड़की और दूसरा पागल बोला- चल सो जा
लगता है वेल्डिंग वाले भी आ गये हैं।
 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी - सुनो मेरे मुंह में मच्छर चला गया, अब क्या करूं?
पति - पगली ऑल आउट पी ले।
छह सेकंड में काम शुरू।

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
कल मिंकी ने पड़ोसन से मिक्सी मांगी।
पड़ोसन- यहीं आकर यूज कर लो।
दूसरे दिन उसी पड़ोसन ने कहा ,
जरा अपनी झाड़ू दे दो...
मिंकी- तुम यहीं आकर यूज कर लो।
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर - चलो बताओ 4 और 4 कितने होते हैं? 
मोनू- 10 होते हैं।
टीचर- 8 होते हैं... नालायक।
मोनू- हम दिलदार घर से हैं...2 मैंने अपने खुद के भी डाले हैं।
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की- किस्से वो सारे सही थे,
इतने बुरे मेरे हालत नहीं थे,
शादी से पहले, जो शादी पर जोक्स पढ़ते थे,
शादी के बाद लगा, वो जोक्स नहीं थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टिल्लू पहली बार हवाई जहाज में गया
जैसे ही हवाई जहाज उड़ने को हुआ एक खूबसूरत सी एयरहोस्टेस आई
एयरहोस्टेस- कृपया सभी लोग अपनी अपनी बेल्ट बांध लें.
टिल्लू- पर मैडम मैं तो पजामा पहन के आया हूं. मैं क्या करूं?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें