Latest jokes: सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इसलिए आपको सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। वर्तमान समय में लोगों के पास परिवार में एक साथ बैठकर बात करने के लिए वक्त नहीं है जिससे वह अपने दुख को दूसरे के साथ बांट सके। ऐसे में इंसान को हंसते रहना चाहिए जिसकी वजह से वह तनाव मुक्त रहे। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए ऐसे वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
लड़की का एक्सीडेंट हो गया।
डॉक्टर- आपके पैर खराब हो गए हैं।
लड़की - क्या ये सही नहीं होंगे?
डॉक्टर- नहीं इनको काटना पड़ेगा।
लड़की- ओह! नो अब मैं क्या करुंगी?
डॉक्टर- धीरज रखिए, ईश्वर सब ठीक करेगा।
लड़की- अरे मुझे उसकी टेंशन नहीं है।
दरअसल मैंने कल ही नया सैंडल खरीदा है, और उस दुकान पर लिखा था- "बिका माल वापस नहीं होगा"
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
जोक्स
- फोटो : Pixabay
गर्लफ्रेंड- सुनो, मेरी स्किन बहुत ऑयली-ऑयली सी हो गई है।
बताइए ना, मैं क्या लगाऊं?
बॉयफ्रेंड- ये लो विम बार, ये पूरी चिकनाई हटा देगा।
फिर बॉयफ्रेंड की हुई जोरदार कुटाई।
विज्ञापन
3 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
दांत का डॉक्टर- आपका दांत निकालना पड़ेगा क्योंकि ये सड़ चुका है।
राजू- हां तो कितने पैसे लगेंगे?
दांत का डॉक्टर- बस 500 रुपये लगेंगे।
राजू- 50 रुपये ले लो और थोड़ा सा ढीला कर दो, निकाल तो मैं खुद लूंगा।
4 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
डॉक्टर- चश्मा किसके लिए बनवाना है?
बब्लू- टीचर के लिए. डॉक्टर- पर क्यों?
बब्लू- क्योंकि उन्हें मैं हमेशा गधा ही नजर आता हूं।
चिंटू ने कंडक्टर से पूछा- आप कितने घंटे बस में रहते हो?
कंडक्टर- जी 24 घंटे।
चिंटू- वो कैसे?
कंडक्टर- देखिये, 8 घंटे तो सिटी बस में रहता हूं और बाकी के 16 घंटे बीवी के बस में रहता हूं।
विज्ञापन
6 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
पप्पू सिर जमीन पर और पैर ऊपर करके सीधा खड़ा था…
पापा- पप्पू पैर ऊपर करके उल्टा क्यों हो गया है?
पप्पू- पापा मैंने अभी-अभी सिर दर्द की दवा खाई है, कहीं पेट में ना चली जाए इसलिए।
एक पंडित से लड़की ने व्रत में खाने के बारे में पूछा
लड़की ने पूछा, 'पंडित जी, ये बताइए कि व्रत में सादे पानी की जगह गोलगप्पे का पानी पिएंगे तो चलेगा?
पंड़ित ने नारियल अपने सिर पर फोड़ डाला...