फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: बाप-बेटी की बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए हंसाने वाले चुटकुले

Mon, 30 Jan 2023 06:28 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Latest Jokes: आज कल की तनाव भरी जिंदगी में सेहतमंद रहना बहेद चुनौती है। अगर हमें तनाव भरी परिस्थिति में भी स्वस्थ रहना है, तो सुबह और शाम हंसते रहना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

दो लड़कियां आपस में बातें कर रहीं थी...!
पहली लड़की- आज के बाद किसी भी लड़के पर विश्वास नहीं करुंगी...!
सब झूठे, धोखेबाज और कमीने होते हैं...!
दूसरी लड़की- क्यों क्या हुआ...? तेरे बॉयफ्रेंड ने तुझे कुछ कहा क्या...?
पहली लड़की- नाम मत लो उस झूठे-धोखेबाज का, मैं तो आज के बाद उसका मुंह भी नहीं देखूंगी...!
दूसरी लड़की ने हैरानी से पूछा- क्यों, ऐसा क्या हो गया...?
क्या तुमने उसे किसी और लड़की के साथ पकड़ लिया है...?
पहली लड़की- अरे नहीं, उसने मुझे मेरे दूसरे बॉयफ्रेंड के साथ देख लिया,
जबकि उसने मुझे कल कहा था कि वो कुछ दिनों के लिए शहर से बाहर जा रहा है...!
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
बाप- बेटी पहले तो तुम मुझे पापा कहती थी, लेकिन अब तुम मुझे डैड कहती है, क्यों?
बेटी- ओह डैड, पापा कहने से लिपस्टिक खराब होती है।
 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
मरीज- मुझे बीमारी है कि खाने के बाद भूख नहीं लगती, सोने के बाद नींद नहीं आती,
काम करूं तो थक जाता हूं...!
डाक्टर- बहुत गंभीर बीमारी है, एक काम करो, सारी रात धूप में बैठो जल्दी ठीक हो जाओगे...!
 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू- दुनिया में दो तरह के नेटवर्क ही सबसे तेज हैं।
मिंटू- कौन-कौन से?
चिंटू- एक ईमेल और दूसरा फीमेल, एक मिनट में इधर की बात उधर पहुंचा देती हैं।
 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी-  मैं अपने पुराने कपड़े दान कर दूं क्या ?
पति- नहीं फेंक दे, क्या दान करना..
पत्नी- नहीं जी, दुनिया में बहुत सी गरीब और भूखी प्यासी औरते हैं, किसी के काम आ जाएंगे..
पति- तेरे साइज के कपड़े जिसे आ जाएंगे वह क्या भूखी प्यासी होगी।

Jokes Hindi: पत्नी को अपने साथ शिमला क्यों नहीं ले जाता था पति, वजह जानकर हो जाएंगे लोटपोट
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
बच्चा- मम्मी क्या मैं भगवान की तरह दिखता हूं?
मम्मी- नहीं , पर तुम ऐसा क्यों पूछ रहे हो बेटा?
बच्चा- क्योंकि मम्मी मैं कहीं भी जाता हूं, तो 
सब यही कहते हैं हे भगवान फिर आ गया।

Funny Jokes: जीजा-साली के लोटपोट करने वाले चुटकुले , पढ़िए मजेदार जोक्स
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
दो आत्माएं मरने के बाद आपस में बात कर रही थी
पहली आत्मा (दूसरी से)- आत्महत्या दो तरह की होती हैं।
पहली (तेज और आसान)- गले में रस्सी डालो और पंखे से लटक जाओ।
और दूसरी (धीमी और दर्दनाक)- गले में वरमाला डालो और जिंदगी भर लटके रहो..
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें