फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: प्रेमी और प्रेमिका की बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Mon, 12 Sep 2022 07:20 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Latest Jokes And Chutkule in Hindi: हम सभी के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव और कई बीमारियों से बच सकते हैं। हम सभी को स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से हंसना चाहिए। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप जरूर हसेंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

एक शादी में पंडित जी ने दूल्हे का हाथ दुल्हन के हाथ में थमा दिया।
एक बच्चा ये देख रहा था, उसने अपने पिता से पूछा-पिताजी दूल्हा और दुल्हन आपस में हाथ क्यों मिला रहे हैं? 
पिता ने उत्तर दिया - बेटा, पहलवान अखाड़े में उतरने से पहले हाथ जरूर मिलाते हैं !!
 
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
प्रेमिका- मैं तुम्हारे लिए आग पर चल सकती हूं, नदी में कुद सकती हूं।
प्रेमी- मैं भी तुमसे बहुत प्यार करता हूं, क्या तुम मुझसे मिलने आ सकती हो।
प्रेमिका- पागल हो क्या, धूप देखी है कितनी तेज है, मैं काली पड़ गई तो।

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
एक आदमी ने कंडक्टर से पूछा- आप कितने घंटे बस में रहते हो? 
कंडक्टर- जी 24 घंटे।
आदमी- वो कैसे? 
कंडक्टर- देखिए, 8 घंटे तो सिटी बस में रहता हूं और बाकी के 16 घंटे बीवी के बस में रहता हूं।

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
भूगोल की खूबसूरत टीचर को देखकर संता आह भरकर बोला...
टीचर- गंगा कहां से निकलती है और कहां मिलती है?
संता- घर से स्कूल के लिए मेकअप कर निकलती है, और स्कूल के पीछे कालू से मिलती है।

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक आदमी- तुम्हारा इस लड़के से क्या रिश्ता है...? 
लड़का - जी, बहुत दूर का रिश्ता है...! 
आदमी- फिर भी क्या रिश्ता है...? 
लड़का- जी, वह मेरा सगा भाई है... 
आदमी- तो तुम इसे दूर का रिश्ता क्यों बताते हो...? 
लड़का- क्योंकि इसके और मेरे बीच 7 भाई और हैं...!

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
मरीज- डॉक्टर साहब, मैं बहुत खुश हूं।
चैन की नींद सोता हूं, कोई टेंशन नहीं है।
हर काम में दिल भी लगता है, लेकिन ऐसा क्यों है?
डॉक्टर- मैं तुम्हारी बीमारी समझ गया हूं। तुम्हें विटामिन’शी’ की जरूरत है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
खाने में बाल मिलने पर पति अपनी खूबसूरत पत्नी से रोमांटिक अंदाज में बोला...
पति- सजनी, जानेमन जुल्फों को संभाल लिया करो,
पत्नी- शर्माते हुए, आप भी न...
पति- ज्यादा इतराने की जरूरत नहीं है। अगली बार खाने में बाल मिला, तो मां कसम, सौतन ले आऊंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें