फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: पापा ने कहा- पढ़ लो बाद में तो ऐश है, बेटे का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Fri, 05 Aug 2022 01:25 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : self
Funny Jokes Hindi: हंसना हमारे लिए काफी फायदेमंद होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो हंसने से हमारी इम्युनिटी भी मजबूत होती है। स्वास्थ्य के लिहाज से भी हंसना हमारे लिए आवश्यक है, क्योंकि हंसने से हमारा मन शांत रहता है। साथ ही हमारे अंदर सकारात्मकता पैदा होती है, जिसके जरिए किसी भी बीमारी से लड़ने में हमें काफी मदद मिलती है। इसके अलावा हमारी हल्की सी मुस्कराहट हमारी खूबसूरती को और भी बढ़ा देती है। इसलिए हंसना हमारे लिए बेहद जरूरी है। यही कारण है कि हम आपके लिए रोज कुछ मजेदार जोक्स लेकर आते हैं। आज भी हम आपके लिए कई मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं, जिसे पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किसी बात की आइए शुरू करते हैं हंसने हंसाने का ये मजेदार सिलसिला...

पापा- पढ़ ले बेटा पढ़ ले, बाद में तो ऐश है.
बेटा- पागल मत बनाओ पापा, अभिषेक बच्चन ने शादी कर ली है.
तो अब पढ़कर क्या ही फायदा...!
विज्ञापन

2 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
खूबसूरत लड़की के मुंह में थर्मामीटर रख देहाती डॉक्टर बोला...
डॉक्टर- कुछ देर तक चुपचाप रहना है...
यह देख लड़की का प्रेमी बोला...
यह कितने की चीज़ है और कहां मिलती है।
विज्ञापन

3 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
चिंकी अपने पति मोनू से- एक बात बताइए...
मोनू- पूछो...
चिंकी- ये सारे मर्दों को ताश खेलना क्यों अच्छा लगता है.?
मोनू- क्योंकि वो उसमें बेगम को उठाकर जोर से पटक सकते हैं...
बस तब से चिंकी ने बेचारे पति के ताश भी बंद करवा दिए.....

4 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
एक पति ने अपनी पत्नी को दिल की बात बताई..
कहा- तुमसे शादी करके मुझे एक फायदा हुआ है 
पत्नी- कौन सा फायदा? 
पति- मुझे मेरे गुनाहों की सजा इसी जन्म में मिल गई
विज्ञापन

5 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
चप्पू उदास बैठा था....
गप्पू - क्या हुआ, क्यों उदास बैठे हो?
चप्पू - अरे यार पूछ मत, शादी से पहले मैंने भगवान से मांगा था कि अच्छी 'पकाने' वाली देना।
लेकिन, यार जल्दबाजी में 'खाना' बोलना ही भूल गया था...
विज्ञापन

6 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
आधी रात को सोनू शराब पीकर सड़क पर जा रहा था, एक पुलिस वाले ने रोक कर पूछा कहां जा रहे हो?
गोलू- दारू पीने से होने वाले नुकसान पर प्रवचन सुनने।
पुलिस वाला - इतनी रात को क्या तुम्हारे पिताजी प्रवचन देंगे?
गोलू - नहीं, साहब बीवी देगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : Pixabay
पत्नी धूप में बैठकर मूंगफली खा रही थी..
पति- मुझे भी दो ना मूंगफली
पत्नी ने एक मूंगफली दे दी
पति- बस एक
पत्नी- और खा के क्या करोगे, बाकि सबका स्वाद भी ऐसा ही है..
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें