फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: संता ने बताए दुनिया के सबसे तेज नेटवर्क के नाम, जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Fri, 05 Aug 2022 01:05 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : self
Funny Viral Jokes: स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए तो हंसना हमारे लिए काफी फायदेमंद होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब हम हंसते हैं, तो इस दौरान हमारे शरीर में तेजी से एंटी वायरल कोशिकाएं बनती हैं, जिससे हमारा इम्युन सिस्टम मजबूत होता है। इसके साथ ही हमारी मुस्कराहट हमारी खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। इसलिए हंसना हमारे लिए बेहद जरूरी है। कई बार लोगों के पास इतनी परेशानियां होती हैं कि उनके पास हंसने के लिए कोई वजह नहीं होती। लेकिन ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए कई मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं, जिसे पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किसी बात की आइए शुरू करते हैं हंसने हंसाने का ये मजेदार सिलसिला...

संता- दुनिया में दो तरह के नेटवर्क ही सबसे तेज़ होते हैं।
बंता- कौन-कौन से?
संता- एक ईमेल और दूसरा फीमेल,
एक मिनट में इधर की बात उधर पहुंचा देती हैं।
विज्ञापन

2 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
गर्लफ्रेंड ने एंबुलेंस बुलाने के लिए कॉल किया...
ऑपरेटर - आपको क्या समस्या है?
गर्लफ्रेंड - मेरे पैर की अंगुली कॉफी टेबल से टकरा गई है
ऑपरेटर - और इसके लिए आप एंबुलेंस बुलाना चाहती हैं?
गर्लफ्रेंड - नहीं, एंबुलेंस तो मेरे बॉयफ्रेंड के लिए है, उन्हें हंसना नहीं चाहिए था।
विज्ञापन

3 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
डॉक्टर बोला पप्पू (पागल) से,
डॉक्टर- जब तुम तनाव में होते हो क्या करते हो?
पागल- जी, मंदिर चला जाता हूं...
डॉक्टर- बहुत बढ़िया, ध्यान-व्यान लगाते हो वहां?
पागल- जी नहीं, लोगों के जूते चप्पल मिक्स कर देता हूं, फिर उन लोगों को देखता रहता हूं...
उनको तनाव में देख कर मेरा तनाव दूर हो जाता है।

4 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
कोयल ने कौवे से पूछा - तुमने अभी तक शादी क्यों नहीं की?
कौवा बोला - बिना शादी के ही जिंदगी में इतनी कांव-कांव है,
शादी कर लूंगा तो पता नहीं क्या होगा?
विज्ञापन

5 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
भाभी जी एक दुकान में गई
भाभी जी- 2 BHK का क्या Rate है?
दुकानदार- ये रेडीमेड कपड़ों की दुकान है..
भाभी जी- लेकिन बाहर तो लिखा है “Flat 70% Off”
भाभी जी बात सुनकर दुकानदार हो गया परेशान!
विज्ञापन

6 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
बीवी से परेशान पति एक दिन
पंडित जी के पास पहुंचा
पति- पंडित जी, एक बात बताइये
ये जन्म जन्म का साथ वाली बात
सच है क्या ?
पंडित जी- सौ फीसदी सच।
पति- मतलब मुझे अगले जन्म  में
भी यही पत्नी मिलेगी।
पंडितजी- बिलकुल।
पति- हे भगवान ! फिर तो
ख़ुदकुशी करने से भी कोई फायदा नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : Pixabay
बिट्टू अपने ससुराल में 25 रोटी खा चुका था...
यह देख सास परेशान होकर बोली- जमाई जी खाने के बीच में पानी भी पी लिया करो
बिट्टू- पीता हूं।
सास- मैंने तो नहीं देखा।
बिट्टू- अरे अभी पहले बीच तो आने थे, अभी तो शुरुआत हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें