फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: टीचर- कल क्यों नहीं आया? मिंटू का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Mon, 02 Oct 2023 12:08 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala
Latest Jokes: आजकल की भागम भाग वाली जिंदगी में लोग अपने लिए समय ही नहीं निकाल पाते हैं। ऐसे में लोग खुद का ख्याल भी नहीं रख पाते हैं, जबकि सेहतमंद रहने के लिए ये बहुत जरूरी है। यही वजह है कि आजकल लोग अक्सर तनाव व अवसाद जैसी परेशानियों का शिकार हो जाते हैं। अगर आप इन सब परेशानियों से बचे रहना चाहते हैं तो आपको अपना ख्याल जरूर रखना चाहिए। अगर फिर भी आपको ज्यादा समय नहीं मिल पाता है तो आप कम से कम दिन में थोड़ा सा समय निकाल कर हंसना जरूर चाहिए। इसलिए हम आपके लिए रोजाना कुछ मजेदार जोक्स लेकर आते हैं। तो देर किस बात की आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का ये मजेदार सिलसिला,,,,

नीटू - डॉक्टर साहब, प्लास्टिक सर्जरी कराने में कितना खर्चा आएगा?
डॉक्टर - एक लाख रुपए के करीब खर्च आ जाएगा।
नीटू - लेकिन डॉक्टर साहब, अगर प्लास्टिक मैं दे दूं, तब कितना खर्चा आएगा?
डॉक्टर (झल्लाकर) - ..ऐसा करिए प्लास्टिक को पिघलाकर चिपका भी खुद ही लीजिए।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- कल क्यों नहीं आया?
मिंटू- नहीं बताऊंगा?
टीचर चांटा मारकर- जल्दी बता,
मिंटू- Valentine Day पे गर्लफ्रेंड के साथ था,
टीचर- इतना छोटा होकर भी गर्लफ्रेंड के साथ घूमता है, कौन थी वो लड़की ?
मिंटू- आपकी बेटी,
टीचर बेहोश!
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
बीवी- जो आदमी रोज शराब पीकर आये उसके लिए मेरे मन में कोई हमदर्दी नहीं है..!
पति- जिसको रोज शराब मिल जाये, उसे तुम्हारी हमदर्दी की जरुरत भी नहीं है!!

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीटू ऑफिस में लेट पहुंचा, 
बॉस- कहां थे अब तक? 
टीटू- जी वो गर्लफ्रेंड को कॉलेज छोड़ने गया था, 
बॉस- शटअप, कल से ऑफिस टाइम से आना नहीं तो खैर नहीं, 
टीटू- ठीक है तो अपनी बेटी को खुद ही कॉलेज छोड़ देना।
बॉस बेहोश! 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पिता ने पूछा- बेटा तू फेल कैसे हो गया? 
बेटा- पापा पेपर में प्रश्न ही ऐसे आए थे जो मुझे पता नहीं थे 
पिता- अच्छा…तो फिर तुमने उत्तर कैसे लिखे? 
बेटा- मैंने भी उत्तर ऐसे लिखे, जो मास्टर को पता नहीं थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें