फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Hindi Jokes: वैलेंटाइन डे पर एक दादा-दादी ने जवानी के दिनों को किया याद, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Thu, 10 Feb 2022 07:30 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : istock
अगर आप सेहतमंत रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से इंसान के चेहरे पर मुस्कुराहट बनी रहती है। अगर आपको हंसने की कोई वजह ना मिले, तो जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 


एक बिहारी लड़का रेलवे में इंटरव्यू देने गया ,

बॉस -अगर दो ट्रेन एक ही पटरी पर आमने सामने आ रहीं हो तो क्या करोगे ,

लड़का- लाल झंडा दिखा दूंगा ,

बॉस- अगर झंडा नहीं मिला तो ,

लड़का- तो टॉर्च दिखा दूंगा ,

बॉस- अगर टॉर्च भी न मिली तो ?

लड़का- अपनी लाल शर्ट उतार कर दिखा दूंगा ,

बॉस- और तुम्हारी शर्ट भी लाल ना हो तो ?

लड़का- तो मैं अपनी बुआ के लड़के को फ़ोन करके बुलाऊंगा ,

बॉस- वो क्यों ?

लड़का- क्योंकि उसने कभी 2 ट्रेनों की टक्कर नहीं देखी।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : istock

वैलेंटाइन डे पर एक दादा-दादी ने जवानी के दिनों को याद करने का फैसला किया… 

अगले दिन दादा फूल लेकर वहीं पहुंचे जहां वो जवानी में मिला करते थे, 

वहां खड़े-खड़े दादा के पैरों में दर्द हो गया लेकिन दादी नहीं आईं, घर जाकर दादा गुस्से से, “आईं क्यों नहीं? 

दादी शर्माते हुए,” मम्मी ने आने नहीं दिया”....
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : istock

महिला- मेरा वेट कैसे कम होगा? 

डॉक्टर- अपनी गर्दन को दाएं बाएं हिलायें।

महिला- किस समय? 

डॉक्टर- जब कोई खाने को पूछे!

4 of 5
जोक्स - फोटो : istock

पप्पू और गप्पू दोनों भाई एक
ही क्लास में पढ़ते थे।

अध्यापिका - तुम दोनों ने अपने पापा का नाम अलग-अलग क्यों लिखा?

पप्पू - मैडम फिर आप कहोगे नकल मारी है, इसीलिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : istock
कोयल ने कौवे से पूछा- तुमने अभी तक शादी क्यों नहीं की?

कौवा बोला - बिना शादी के ही जिंदगी में इतनी कांव-कांव है,

शादी कर लूंगा तो पता नहीं क्या होगा?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें