फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: लड़की वाले- हर महीने कितना कमा लेते हो? लड़के का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Fri, 20 Jan 2023 12:56 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Today’s Funny Jokes in Hindi: इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना बहुत जरूरी हो गया है, क्योंकि सभी के जीवन में कोई न कोई परेशानी जरूर होती है, जिससे लोगों को तनाव हो जाता है। इसलिए चिंता और मानसिक तनाव भरे जीवन में लोगों के लिए खुश रहना बहुत जरूरी होता है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव जैसी मानसिक बीमारियों से बचे रहते हैं। इसके साथ ही हंसने से कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

लड़की वाले - हर महीने कितना कमा लेते हो?
लड़का - इस महीने दो करोड़ कमाए थे, लेकिन।
लड़की वाले - लेकिन क्या?
लड़का - लेकिन, फिर मोबाइल में तीन पत्ती हैंग हो गया
और सारी कमाई चली गई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीटू डॉक्टर से- क्या आप बिना दर्द के भी दांत निकाल लेते हो?
डॉक्टर- नहीं तो।
टीटू- मैं निकाल लेता हूं।
डॉक्टर- कैसे ?
टीटू- ही ही ही ही ही ही हा हा।
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टिल्लू- ओए तेरा सिर कैसे फट गया?
पिल्लू- चप्पल से पत्थर तोड़ रहा था।
टिल्लू- लेकिन उसमें सिर कहां से आया?
पिल्लू- बगल से गुजरते हुए एक आदमी ने कहा कभी खोपड़ी का इस्तेमाल भी कर लिया करो।
 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
सोनू अपने दोस्त मिंटू को ज्ञान बांट रहा था
अगर परीक्षा में पेपर बहुत कठिन हो तो…आंखें बंद करो, 
गहरी सांस लो और जोर से कहो- ये सब्जेक्ट बहुत मजेदार है 
इसलिए अगले साल फिर पढ़ेंगे।
 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- तुम तो पढ़ाई में बहुत कमजोर हो,
मैं तुम्हारी उम्र में गणित के इससे भी कठिन सवाल हल कर लेता था।
सोनू- आपको अच्छे टीचर मिल गए होंगे सर,
सबकी किस्मत इतनी अच्छी नहीं होती।
 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
दोस्त- 80 साल की उम्र में भी आप बीवी को
डार्लिंग कहते हैं, इस प्यार का राज क्या है?
बूढ़ा व्यक्ति- बेटे 20 साल पहले इनका नाम भूल गया था,
पूछने की हिम्मत नहीं हुई, इसलिए डार्लिंग कहता हूं...!!
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : Twitter
पति- तुम कहां हो?
श्रीमती- आप के दिल में हूं !
पति- तुम्हें कितनी बार समझाया है कि भीड़भाड़ वाली जगह पर मत जाया करो।।
फिर क्या उसके बाद पतिदेव किसी को नजर नहीं आए
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें