फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: जब पत्नी ने पति को मारा जोरदार तमाचा, वजह जानकर हो जाएंगे लोटपोट

Mon, 04 Jul 2022 03:56 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
Funny Jokes:  चिंता और मानसिक तनाव से बचना है, तो हम सभी को हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। अगर हम खुश रहते हैं तो हमसे कई बीमारियां दूर रहती हैं। वर्तमान समय में मानसिक तनाव के ज्यादातर लोग शिकार हैं। इसलिए जरूरी है कि हम सभी प्रसन्न रहें। योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हम सभी को हंसाने में जोक्स और चुटकुले बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

एक लड़की की ब्वॉयफ्रेंड से बहुत दिन से बात नहीं
हुई थी...!

लड़की ने रोमांटिक होकर फेसबुक पर अपडेट किया

'धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना'

थोड़ी देर बाद लड़के का कमेंट आया -
कमीनी धीरे-धीरे ही आ रहा था,
तेरे मोहल्ले वालों ने चोर समझ कर पीट दिया...!
विज्ञापन

2 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी ने पति को एक जोर का तमाचा मारा...!

पति तिलमिला उठा और पूछा- मैंने क्या गलती की...?

पत्नी- तुम कोई गलती करो, उसके लिए मैं इंतजार थोड़े ही करती रहूंगी...
 
विज्ञापन

3 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- सुनो मेरे मुहं में मच्छर चला गया, अब क्या करूं...? 

पति - पगली ऑल आउट पी ले.. 

छह सेकंड में काम शुरू...!

4 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
मेक अप पोते सांवली लड़की की स्कूटी भैंस से टकरा गई...

लड़की अपनी स्कूटी मैकेनिक के पास लेके गई।

लड़की- मुझे स्कूटी की सर्विस करानी है।

मैकेनिक- मैडम इंजन में दिक्कत है और ब्रेक भी सही से काम नहीं कर रहे।

लड़की- अरे वो छोटी मोटी बातें होती रहती हैं।

पहले इसका शीशा ठीक करो प्लीज़...
विज्ञापन

5 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : Pixabay
पप्पू लाइब्रेरी जाकर पूछता है कि आत्महत्या करने के तरीकों की किताब है क्या...? 

लाइब्रेरियन ने उसे घूर कर देखा 

और पूछा- वापस करने कौन आएगा भाई...!
विज्ञापन

6 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : Pixabay
महिला कैशियर- मुझे कुछ दिन की छुटटी चाहिए, 

क्योंकि मुझे ऐसा लग रहा है कि मेरी सुन्दरता कुछ कम हो गई है।

बैंक मैनेजर- क्या मतलब ? 

महिला कैशियर- पुरूषों ने पैसे गिनकर लेने शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
पिंकी- कौन ज्यादा संतुष्ट है, जिसके पास दस बच्चे हैं, या फिर जिसके पास दस लाख रुपये हैं? 

चिंटू- जिसके पास दस बच्चे हैं

पिंकी– वह कैसे? 

चिंटू- जिसके दस बच्चे हैं, वह और अधिक नहीं चाहता, जबकि जिसके पास दस लाख रुपये हैं, वह और ज्यादा चाहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें