Majedar Chutkule: सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान के साथ ही हंसना भी बेहद जरूरी है। सुबह और शाम हंसने से हमारे आसपास का माहौल खुशनुमा रहता है। इसके साथ ही प्रसन्न रहने से मानसिक तनाव और शारीरिक परेशानियां दूर रहती हैं। लोगों को मानसिक तनाव और चिंता से बचना है, तो नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसते रहने से मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
रमेश- पप्पू मैंने सुना है कि तुम्हारी शादी हो गई है, बधाई हो तुम्हें
पप्पू- हां पर मैंने शादी तोड़ दी।
रमेश- अरे ऐसा, क्यों किया?
पप्पू- यार जब मैंने उससे पूछा कि तुम्हारा पहले किसी के साथ चक्कर रहा है तो उसने साफ मना कर दिया
रमेश- ये तो अच्छी बात थी ना पागल
पप्पू- दोस्त जो किसी और का नहीं हुआ वो मेरा क्या होगा