Latest Chutkule in Hindi: हमेशा हंसते मुस्कुराते रहने से हमारा जीवन खुशहाल रहता है और हम मानसिक तनाव से भी दूर रहते हैं। हंसने से मन प्रसन्न रहता है साथ ही हमारे आस-पास का माहौल भी खुशनुमा रहता है। हंसी के एक नहीं कई बड़े फायदे हैं। इससे हमें कई गंभीर बीमारियों से भी राहत मिलती है। यही कारण है कि हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
अब वो दिन दूर नहीं जब पति-पत्नी के बीच डिजिटल लड़ाई कुछ इस तरह होगी
बीवी- ना जाने कौन-सी घड़ी में मैंने तुम्हारी Friend request accept की थी।
पति- पत्थर पड़ गये थे मेरी अक्ल पे जो तुम्हारी DP को Nice Pic कहा था।
बीवी- मेरी अक्ल पे भी परदा पड़ा था जो तुम्हारी Pic पे Handsome Look का comment किया था।
पति- अच्छा होता तुम्हें उसी वक्त unfriend कर देता...
बीवी- मैंने भी उसी वक्त तुम्हें Block किया होता तो आज ये दिन ना देखना पड़ता।