Hindi Latest Chutkule: जिस तरह लोगों की सुबह एक कप चाय के साथ और भी हसीन हो जाती है। उसी तरह हमें दिन की शुरुआत अगर हंसी ठिठोली के साथ हो तो हमारा सारा दिन अच्छा गुजर सकता है। अगर कोई इंसान हर रोज मुस्कुराने के लिए थोड़ा समय निकाल ले तो उसका पूरा दिन अच्छा बीत सकता है। हंसना भी एक तरह का योग है माना जाता है, जिसके जरिए हम अपने फेफड़ों और रक्त धमनियों को शुद्ध कर सकते हैं। इससे हम कई बीमारियों से भी बच सकते हैं। हंसने-मुस्कुराने से हम भी खुशहाल रहते हैं और अपने आस पास के लोगों को भी खुश रख सकते हैं। ऐसे में हमारी मदद करते हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले जिन्हें हम पढ़कर मुस्कुरा सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
बाबा घंटू- नंबर वाला चश्मा... उतारने का घरेलू उपाय...
पहले दायें हाथ में दायी डंडी पकड़े...
फिर बायें हाथ में बायीं डंडी पकड़े
धीरे से चश्मा आगे की तरफ खींचे
चश्मा उतर जायेगा
विज्ञापन
2 of 7
वायरल जोक्स
- फोटो : iStock
चिंटू की भाभी काजू खा रही थीं।
चिंटू प्यार से बोला- भाभी जी, जरा मुझे भी टेस्ट करा दो।
भाभी ने एक काजू चिंटू हाथ में रख दिया और बाकि खुद खाने लगीं।
चिंटू- बस एक ही काजू?
भाभी ने गुस्से में कहा- हां, बाकि सबका स्वाद भी ऐसा ही है।
विज्ञापन
3 of 7
वायरल जोक्स
- फोटो : iStock
एक लड़की की नई शादी हुई और वो ससुराल गई उसने
अपने ससुर से कहा- बाबू जी इलाइची खत्म हो गयी है, बाजार से ले आइएगा...
ससुर- बेटा तुम्हारी सास का नाम इलायची है और इस तरह बड़ों का नाम नहीं लिया जाता...
बहू- जी ठीक है बाबूजी, मैं आगे से ध्यान रखूँगी…
अगली बार इलायची खत्म होने पर…
बहू- पिता जी मां जी खत्म हो गई है , बाजार से लेते आना
ससुर बेहोश...
4 of 7
वायरल जोक्स
- फोटो : iStock
पत्नी मायके से वापस आई..
पति दरवाजा खोलते हुए हंसने लगा...
पत्नी- ऐसे क्यों हंस रहे हो जी?
पति- गुरु जी ने कहा था जब भी मुसीबत
सामने आए तो उसका सामना हंसते हुए करो।
विज्ञापन
5 of 7
मजेदार जोक्स
- फोटो : iStock
यमराज- बोलो प्राणी ! तुम कहां जाना चाहते हो ?
स्वर्ग में या नर्क में… ….???
आदमी- प्रभू, पृथ्वी से मेरा मोबाइल और चार्जर मंगवा दो,
मैं कहीं भी रह लूंगा..
विज्ञापन
6 of 7
मजेदार जोक्स
- फोटो : Pixabay
चिंटू अपनी पत्नी से- जरा पानी पिला दो
पत्नी- क्या प्यास लगी है?
चिंटू (गुस्से में)- नहीं, गला चेक करना है, कि कहीं लीक तो नहीं हो रहा है।
टिंकू-चिंटू से बात कर रहा था, तभी बोल पड़ा-
आदमी शादी से पहले 'गर्मजोशी' में,
शादी के बाद कुछ दिनों तक 'मदहोशी' में,
और...उसके बाद का पूरा जीवन
'खामोशी' में रहता है!