फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: जब बंटी ने मारे तीन फीमेल और दो मेल मच्छर, पढ़िए लोटपोट करने वाले चुटकुले

Fri, 10 Jun 2022 01:53 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
मजेदार जोक्स: गर्लफ्रेंड को होटल में डिनर कराने ले गया संता - फोटो : iStock
Jokes in Hindi: हमारे लिए हंसना भी उतना ही जरूरी है, जितना भोजन करना और अच्छी हवा में सांस लेना। इस बात ये इंकार नहीं किया जा सकता है कि हमारी हंसी हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी अहम भूमिका निभाती है। यदि हम नियमित रूप से हंसते रहते हैं, तो हमारे आसपास का माहौल भी खुशनुमा रहता है और सारी उदासी दूर हो जाती है। हंसने से हमारा मन भी शांत रहता है और तमाम तरह की चिंता से भी मुक्ति मिल जाती है।  ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

लड़की - क्या कर रहे हो..?
बंटी - मच्छर मार रहा हूं..!
लड़की - कितने मारे..?
बंटी - पांच मारे। तीन फीमेल और दो मेल!
लड़की - कैसे पता चला कि मेल कौन है और फीमेल कौन..?
बंटी - तीन आईने पर बैठे थे और दो बियर के पास।
विज्ञापन

2 of 7
मजेदार जोक्स: गर्लफ्रेंड को होटल में डिनर कराने ले गया संता - फोटो : Pixabay
टीचर ने कक्षा में बच्चों से पूछा, दहेज किसे कहते हैं?
जवाब सुनकर टीचर हैरान हो गया…
जब कोई लड़का किसी लड़की को जीवन भर झेलने के 
लिए तैयार हो जाता है। तो इसके बदले उसे दी जाने
वाली प्रोत्साहन राशि को दहेज कहते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
मजेदार जोक्स: गर्लफ्रेंड को होटल में डिनर कराने ले गया संता - फोटो : Pixabay
दो प्रेमियों ने सुसाइड की प्लानिंग की।
12345 बोलकर लड़का कूद गया।
और लड़की ने आंखें बंद करके मुंह फेर लिया।
लड़के ने हवा में पैराशूट खोला और जोर से बोला..
मुझे पता था चुड़ैल तू नहीं कूदेगी।

4 of 7
मजेदार जोक्स: गर्लफ्रेंड को होटल में डिनर कराने ले गया संता - फोटो : Pixabay
पति को अखबार में दिखा विज्ञापन- पत्नी फेंको, लैला उठाओ
पति सुबह बैठकर अखबार पढ़ रहा था.. तभी जोर बोला-पत्नी फेंको, 
लैला उठाओ..पत्नी फेंको, लैला उठाओ.. पत्नी ये क्या पढ़ रहे हो?
पति- अरे देखो, अखबार में क्या विज्ञापन छपा है…. पत्नी फेंको, लैला उठाओ.
पत्नी टेबल पर से चश्मा उठाकर पति को देते हुए- 
ज्यादा खुश नहीं होना है। ‘पन्नी फेंको थैला लाओ’ लिखा है।
विज्ञापन

5 of 7
मजेदार जोक्स: गर्लफ्रेंड को होटल में डिनर कराने ले गया संता - फोटो : iStock
टीचर- अगर स्कूल के सामने कभी कोई बम दिखे तो क्या करोगे बच्चो...
मोलू- कुछ देर तक देखेंगे मैडम फिर...
उसे उठा कर स्टाफ रूम में रख देंगे...
इस जवाब के बाद क्लास में लंबी खामोशी छा गई।
विज्ञापन

6 of 7
मजेदार जोक्स: गर्लफ्रेंड को होटल में डिनर कराने ले गया संता - फोटो : iStock
चोलू ऑफिस में लेट पहुंचा,
बॉस- कहां थे अब तक?
चोलू- जी वो गर्लफ्रेंड को कॉलेज छोड़ने गया था,
बॉस- शटअप, कल से ऑफिस टाइम से आना नहीं तो खैर नहीं,
चोलू ठीक है, अपनी बेटी को खुद ही कॉलेज छोड़ देना।
बॉस बेहोश
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मजेदार जोक्स: गर्लफ्रेंड को होटल में डिनर कराने ले गया संता - फोटो : iStock
मौंटू- यार सिर में बहुत दर्द हो रहा है।
शौंटी- सिरदर्द होने पर कुछ देर गर्लफ्रेंड से जरूर बात करो।
मौंटी- क्यों?
शौंटी- तुमने सुना नहीं है, जहर ही जहर को मारता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें