फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुटकुले: इन वायरल जोक्स को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट, तनाव हो जाएगा दूर

Thu, 29 Oct 2026 07:51 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

चुटकुले: अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जो खुल कर हंसने में आपकी मदद करेंगे।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock
चुटकुले:  हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और तनाव से बचने में मदद मिलती है। हंसने से मानसिक तनाव दूर होता है। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स। इसलिए आप अपनी सभी परेशानियों को भूलकर जोर-जोर से हंसिए। 

पत्नी- सूजी के हलवे में चीनी कम है...!
पति- लेकिन ये तो उपमा बनाया था मैंने...!
पत्नी- अच्छा, फिर नमक ज्यादा है उपमा में...!
पति बेहोश...!
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Funny Jokes - फोटो : freepik
संजू बैंक में पैसे जमा करवाने गया...!
कैशियर- आपके सारे नोट नकली हैं...
संजू - तुम्हें क्या फर्क पड़ता है जमा तो मेरे अकाउंट में ही होने हैं ना...!

 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
नौकर- मैडम घर में मेहमान आए हैं, शरबत बनाने के लिए नींबू नहीं है, क्या करूं...?
मैडम- अरे डरता क्यों है, न्यू विम बार में 100 नींबुओं की शक्ति है, डाल दे दो बूंद...!

जोक्स: डॉक्टर ने नर्स से पूछा मरीज घंटी क्यों बजा रहा है, जवाब सुनकर छूट जाएगी हंसी

4 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
पति बादाम खा रहा था...
बीवी बोली- मुझे भी टेस्ट कराओ...!
पति ने एक बादाम बीवी को दे दिया
बीवी- बस एक...?
पति- हां, बाकी सबका भी ऐसा ही टेस्ट है...!

जोक्स: पति- प्यास लगी है पानी लेके आओ, पत्नी ने दिया झन्नाटेदार जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
व्हाट्सएप पर लड़की के रिप्लाई ना देने से आहत एक लड़के ने लिखा
यूं ना किसी के दिल से ऐसे खेलो...
रिप्लाई नहीं देना है तो फोन बेच कर रेडियो ले लो...!

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें