फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी जोक्स: लड़की ने रखा लड़के के लिए व्रत, फिर जो हुआ पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट

Thu, 01 Oct 2026 05:04 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

जोक्स: आज के समय में हर किसी के जीवन में तनाव और परेशानियां रहती है। हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। हंसने के लिए हमें किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, उसके लिए कभी भी समय निकालकर हंस सकते हैं।

विज्ञापन
1 of 5
लड़का-लड़की वायरल जोक्स - फोटो : Adobe Stock
वायरल जोक्स: अगर आप हंसते रहते हैं, तो बड़ी से बड़ी परेशानियां आसानी से हल हो जाती हैं। हंसने से आपका मन शांत रहता है और आप जीवन में सही फैसले लेते हैं। इसके साथ ही हंसने से आप मानसिक तनाव से बचे रहते हैं और कई बीमारियां आसे दूर रहती हैं। हंसने में आप जोक्स (Jokes) की मदद ले सकते हैं। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।



लड़की- मैने तुम्हारे लिए व्रत रखा है
लड़का- कुछ खाया?
लड़की- हां जी
लड़का- क्या?
लड़की- वही जो व्रत में खाते हैं,
केला, सेब, अनार, मूंगफली, फ्रुट क्रीम
साबूदाने के पापड़, कुट्टू की पूरी, खीरा
लड़का- बेबी तुम तो बहुत सख्त व्रत रख रही हो 
और कुछ खाने की इच्छा है?
ध्यान रखना कहीं कमजोरी न आ जाए.....
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक कंजूस पिता का बेटा,
अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डेट पर गया
पिता (गुस्से में)- गधे डेट पर कितने रुपए,
खर्च किए तुने?
बेटा- 500 रुपए 
पिता- 500 रुपए खर्च करते हुए तुझे शर्म नहीं आई
बेटा- वो इतने ही लेकर आई थी..... 



पिता- एक काम ढंग से नहीं करता
बेटा- सॉरी पापा
पिता- कुत्ता देखा है तूने?
बेटा- हां
पिता- वैसी शक्ल है तेरी
बेटा- पर मम्मी तो कह रही थी,
तू बिल्कुल अपने पापा के जैसा दिखता है.......
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- तुमने रामायण और महाभारत को देख कर क्या सीखा?
चिंटू- महाभारत जमीन का केस है और रामायण अपहरण का 
टीचर बेहोश......



फनी जोक्स: क्या कर रही हो? बेटी का जवाब सुनकर मां ने पकड़ा अपना सिर


चुटकुले: क्या तुम्हारे पति ने जॉब बदल ली? पिंकी की बात सुनकर रिंकी के उड़ गए होश 

4 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
खाने में बैंगन की सब्जी देखकर पति बोला-
फिर बैंगन बना दिया, तुम्हें मालूम नहीं ज्यादा 
बैंगन खाने से आदमी अगले जन्म में गधा बनता है
पत्नी- ये बात तो तुमको पिछले जन्म में सोचनी चाहिए थी
पत्नी की बात सुनकर पति के होश उड़ गए.....



पत्नी- मैं तुमसे नाराज हूं, बात भी नहीं करूंगी
पति- अच्छा
पत्नी- तुम जानना नहीं चाहोगे कि,
मैं बात क्यों नहीं करना चाहती?
पति- नहीं जानेमन
फिर क्या था पति की हो गई जोरदार कुटाई......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक बच्चा अपने पड़ोस में जाकर दरवाजे की घंटी बजाता है
महिला दरवाजा खोलकर कहती है- क्या हुआ बेटा?
बच्चा- आंटी मम्मी ने एक कटोरी चीनी मंगाई है
महिला (मुस्कुरा कर)- अच्छा और क्या कहा तेरी मम्मी ने?
बच्चा- कहा है कि, अगर वो डायन न दे तो
सामने वाली चुड़ैल से ले आना.....



(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें