फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Chutkule: जज- घर में मालिक होते हुए तुने चोरी कैसे की? चोर का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Thu, 02 Jun 2022 01:32 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
जोक्स - फोटो : Pixabay
Funny Jokes Chutkule in Hindi: हंसने से इंसान की सहेत अच्छी रहती है और प्रसन्न रहने से घर में खुशहाली रहती है। हंसना एक दवा की तरह है जिससे मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

मरीज- डॉक्टर साहब, क्या आपको यकीन है कि मुझे मलेरिया ही है? 
दरअसल मैंने एक मरीज के बारे में पढ़ा था कि डॉक्टर उसका मलेरिया का इलाज करते रहे... अंत में जब वह मरा तो पता चला कि उसे टायफाइड था। 
डॉक्टर- चिन्ता मत करो, हमारे अस्पताल में ऐसा कभी नहीं होता। 
हम अगर किसी का मलेरिया का इलाज करते हैं तो वह मलेरिया से ही मरता है !!!
विज्ञापन

2 of 8
जोक्स - फोटो : Pixabay
जज- घर में मालिक होते हुए तुने चोरी कैसे की? 
चोर- साहब, आपकी नौकरी अच्छी है, और सैलरी भी अच्छी है, फिर आप ये सब सीख कर क्या करोगे?
विज्ञापन

3 of 8
जोक्स - फोटो : iStock

दरोगा- तुमने हवलदार की जेब में माचिस क्यों जलाई? 
टीटू- सर, हवलदार साहब ने कहा था, अगर जेल नहीं जाना चाहता तो जेब गर्म कर, मैंने माचिस जला दी।

4 of 8
जोक्स - फोटो : iStock

नौकरानी- मालकिन, मुझे 10 दिन की छुट्टी चाहिए...! 
मैडम- अगर तू छुट्टी पर चली गई, तो फिर तेरे साहब का नाश्ता कौन बनाएगा, टिफिन कौन पैक करेगा, कपड़े कौन धोएगा, उनको टाइम से दवाई कौन देगा...? 
नौकरानी- अगर आप कहें तो मैं साहब को भी अपने साथ ले जाऊं...! 
सुनकर मैडम के उड़े होश!
विज्ञापन

5 of 8
जोक्स - फोटो : iStock
परीक्षा में सवाल आया था....चैलेंज किसे कहते हैं...? 
सोनू ने पूरा पेपर खाली छोड़ दिया और आखिरी पेज पर लिखा- अगर हिम्मत है तो पास करके दिखाओ...!
विज्ञापन

6 of 8
जोक्स - फोटो : iStock

मॉल में बिस्कुट चोरी करते हुए एक खूबसूरत महिला पकड़ी गई और फिर... 
जज- तुमने बिस्कुट का एक पैकेट चुराया, जिसमें 30 बिस्कुट थे, इसके लिए तुम्हें 30 दिनों की सजा सुनाई जाती है 
महिला का पति बोला- जज साहब, सूजी का पैकेट भी चुराया है।
जज बेहोश...कितनी सजा दें।
विज्ञापन

7 of 8
जोक्स - फोटो : iStock

संता- मुझे बचपन से ही अच्छा इंसान बनने का शौक था. 
बंता- फिर क्या हुआ, बन गए?
टीटू- कहां यार... बचपन खत्म, शौक खत्म!
विज्ञापन

8 of 8
जोक्स - फोटो : iStock
एक गंजा आदमी बस से उतर रहा था। उसे पीछे से धक्का लगा। 
गंजे आदमी ने कहा- क्यों भाई सिर पर चढ़े जा रहे हो। 
दूसरे आदमी ने कहा- नहीं भाई, आपके सिर पर चढ़कर फिसलना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें