फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति-पत्नी पर बने ये 10 चुटकुले पढ़ लेंगे, तो हंसी रोक नहीं पाएंगे

Thu, 02 Aug 2018 05:18 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Husband Wife Jokes
पति: ऐसी चाय बनाओ की पीते ही तन बदन झूमने लगे और मन नाचने लगे
पत्नी: हमारे यहां भैंस का दूध आता है, नागिन का नहीं

कर्मचारी: साहब, आप ऑफिस में शादीशुदा आदमियों को ही क्यों रखते हो ?
साहब: क्योंकि उन्हें बेइज्जती सहने की आदत होती है और घर जाने की जल्दी भी नहीं होती।
विज्ञापन

2 of 5
jokes
पत्नी: अजी सुनते हो, आपका दोस्त एक पागल लड़की से शादी करने जा रहा है…उसे रोकते क्यों नहीं ?
पति: क्यों रोकूं ? उस दोस्त ने मुझे रोका था क्या ?

पत्नी : अजी सुनते हो दो किलो मटर ले लूं ?
पति : हां, ले लो जो ठीक लग रहा है कर लो
पत्नी: राय नहीं मांग रही आपकी, पूछ रही हूं  कि छील लोगे इतने कि कम लूं 
विज्ञापन

3 of 5
Husband Wife Jokes
आजकल बीवी बात-बात में GST बोलने लगी है… कैसी भी बहस चल रही हो वो GST बोल कर बहस को ख्त्म कर देती है। 
तंग आकर मैंने पूछ ही लिया: ये तुम बात करते-करते बीच में ही GST बोल कर चल देती हो…क्या मतलब है तुम्हारा ? उसने जो जवाब दिया वो सुनकर मैं बेहोश होते होते बचा
G – गलती
S – सिर्फ
T – तुम्हारी है

4 of 5
Husband Wife Jokes
एक प्रश्न : पत्नी क्या है ?
उत्तर : पत्नी उस शक्ति का नाम है जिसके घूरने भर से देखने पर टिंडे की सब्ज़ी में पनीर का स्वाद आने लगता है।

पत्नी: अगर मेरी किसी राक्षस के साथ भी शादी हो जाती तो भी मैं इतना दुखी न होती जितनी तुम्हारी साथ हूं
पति : पगली !! खून के रिश्तों में कहां शादी होती है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Husband Wife Jokes
संजू: यार, तू कल इतना दुखी क्यों था?
राहुल: मेरी पत्नी ने साड़ी के लिए मुझसे 5,000 रुपये लिए थे।
संजू: लेकिन आज इतना खुश क्यों हो रहा है?
राहुल: मेरी पत्नी वही साड़ी पहनकर तेरी पत्नी से मिलने जा रही है 

पत्नी मायके से फोन करती है पति को: अपना ध्यान रखना, सुना है बहुत डेंगू फैल रहा है
पति-मेरा सारा खून तो तू पी गई, मच्छर क्या “रक्त दान” करने आएगा?? 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें