Comedy Jokes: दुनिया में लोग स्वस्थ रहने के लिए कई उपाय करते हैं, लेकिन आप हंसकर भी स्वस्थ रह सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि हंसने से हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है।
Viral Jokes: अच्छे खानपान और अच्छी हवा के साथ इंसान को सेहतमंद रहने के लिए खुद को समय देना बहुत जरूरी होता है। हंसना एक ऐसी भावात्मक अभिव्यक्ति है जिसे मानसिक तनाव और चिंता दूर होती है। बड़े-बड़े डॉक्टर और योगा एक्सपर्ट्स भी सभी लोगों को रोज थोड़ी देर हंसने की सलाह देते हैं। हंसने के कई तरीके हैं, जैसे कि आप कोई कॉमेडी मूवी देख सकते हैं या फिर मित्रों के साथ हंसी मजाक कर सकते हैं। इसके अलावा मजेदार चुटकुले हंसने में हमारी मदद कर सकते हैं। देखा जाए तो चुटकुले पढ़कर हंसना सबसे किफायती होता है। इसलिए आज हम आपके लिए पिता पुत्र के ऐसे मजेदार चुटकुले जिसे पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
बाप- बेटा,अमेरिका में 15 साल के बच्चे भी अपने पैरों पर खड़े हो जाते हैं
बेटा- लेकिन पापा भारत में तो एक साल का बच्चा भागने भी लग जाता है
फिर क्या बेटे की खूब पिटाई हुई
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
जोक्स इन हिंदी
- फोटो : Adobe Stock
पापा- तेरा रिजल्ट आ गया, पास हुआ या फेल?
बेटा- प्रिंसिपल का बेटा फेल हो गया
पापा- तुम?
बेटा- मेजर साहब का बेटा भी फेल हो गया
पापा- और तुम?
बेटा- डॉक्टर साहब का बेटा भी फेल हो गया
पापा गूस्से से- बेवकूफ, मैं तुमसे पूछ रहा हूं तुम्हारे रिजल्ट का क्या हुआ?
बेटा -तो आप कौन से प्रधानमंत्री हो जो आपका बेटा पास हो जाएगा...
दे चप्पल, दे चप्पल, दे चप्पल।
विज्ञापन
3 of 5
जोक्स इन हिंदी
- फोटो : Adobe Stock
बीवी- सुनो जी, जब हमारी नई-नई शादी हुई थी...
जब मैं खाना बना कर लाती थी तो तुम खुद कम खाते थे, मुझे ज्यादा खिलाते थे।
पति- तो?
बीवी- तो अब ऐसा क्यों नहीं करते हो?
पति- क्योंकि अब तुम अच्छा खाना बनाना सीख गई हो।
बीवी बेहोश।
4 of 5
जोक्स इन हिंदी
- फोटो : Adobe Stock
बाप- बेटी पहले तो तुम मुझे पापा कहती थी, लेकिन अब तुम मुझे डैड कहती है, क्यों?
बेटी- ओह डैड, पापा कहने से लिपस्टिक खराब होती है