फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की धमाकेदार बात सुनकर पति की हो गई बोलती बंद....पढ़िए मजेदार चुटकुले

Sun, 15 Nov 2020 03:08 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

समय एक सा नहीं रहता यारो,
सबका बदलता है...!
जो कपडे अंग्रेजों के गवर्नर
पहनकर लोगों को डराते थे,
आज हमारे बैंड वाले पहनते हैं...!
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी - सुनो जी, अगर आपके बाल इसी रफ्तार से
झड़ते रहे तो मैं तुम्हे तलाक दे दूंगी...!
.
.
पति - हे भगवान, मैं पागल इनको
बचाने की कोशिश कर रहा था...!!!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
डॉक्टर - आपका लड़का पागल कैसे हो गया...?
.
बाप - वो पहले जनरल बोगी में सफर करता था...!
.
डॉक्टर - तो...?
.
बाप - लोग बोलते थे थोड़ा खिसको-थोड़ा खिसको,
तभी खिसक गया...!!!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
संता भगवान से प्रार्थना कर रहा था...
.
संता- प्लीज पंजाब को अमेरिका की राजधानी बना दो, प्लीज
.
भगवान जी ने ये सुना और हैरान होकर प्रकट
हुए और पूछा - क्यों भाई...?
.
संता- क्योंकि मैं पेपर में लिख आया हूं!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू (होटल मैनेजर से) - थोड़े प्याज के छिलके चाहिए!
.
मैनेजर - अरे पर छिलकों का क्या करोगे?
.
.
पप्पू - लड़की वाले देखने आ रहे हैं,
बाहर डस्टबिन में डाल कर रखूंगा...!!!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी - ये जो तुम रोज फेसबुक पर रोमांटिक शायरियां लिखते हो कि 
'ये तेरी जुल्फें हैं जैसे रेशम की डोर' ये किसके लिए लिखते हो...?
.
पति - पगली तेरे लिए ही लिखता हूं।
.
पत्नी - फिर वो रेशम की डोर कभी दाल में आ जाती है तो
इतना चिल्लाते क्यों हो...?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें