जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला।
------------------------------------------
दुकानदार - मैडम क्यों परेशान हो!
लड़की - मेरे मोबाइल में नेटवर्क नहीं आ रहा है देखना!
दुकानदार - मैडम यह तो खराब मौसम की वजह से है!
लड़की - यह लो 500 रुपये, नया मौसम डाल दो।
दुकानदार बेहोश...