फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: पप्पू ने गप्पू को पत्नी के बारे में बताई ऐसी मजेदार बात...पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Wed, 16 Jun 2021 08:52 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

----------------------------------------

लड़का - शादी करले मुझसे...!
.
लड़की - क्यों...?
.
लड़का - मेरा बाप गांव का सबसे बड़ा आदमी है...!
.
शादी के बाद लड़की को पता चला कि
लड़के का बाप 105 साल का है...!
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
संता - मैं तो दुविधा में फंस गया हूं... 
.
बंता - वो कैसे...?
.
संता - यार बीवी के मेकअप का खर्चा बर्दाश्त नहीं होता 
और मेकअप के बिना बीवी बर्दाश्त नहीं होती...!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी - अजी सुनते हो, इस बार गर्मियों की छुट्टियों में हम कहां चलेंगे...?
.
पति (रोमांटिक अंदाज में गुनगुनाते हुए) - जहां गम भी ना हो,
आंसू भी ना हो, बस प्यार ही प्यार पले...
.
पत्नी - देखो जी ऐसा तो बिलकुल नहीं हो सकता।
मैं तो साथ चलूंगी ही चलूंगी...!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू - पत्नी की बातें और पंडित की कथा एक जैसी होती हैं...!
.
गप्पू - वो कैसे...?
.
पप्पू - समझ भले कुछ न आए,
पर ध्यान लगाकर सुनने का नाटक जरूर करना पड़ता है...!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पति रात के दो बजे तक घर नहीं लौटा... 
.
पत्नी हलकान हो रही थी। अपनी मां को फोन करके दुखड़ा सुना रही
थी - इनका जरूर किसी से अफेयर है। पता नहीं कौन है वो चुड़ैल...?
.
मां ने सांत्वना दी - तू हमेशा उल्टा ही क्यों सोचती है बेटी? हो सकता है
कि वो किसी बस-ट्रक के नीचे आ गया हो...!
.
पत्नी बेहोश...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू - कहा जाता है जोड़ियां स्वर्ग में बनकर आती हैं,
लेकिन क्या तुम्हें पता है कि नर्क में क्या होता है...?
.
गप्पू - क्या होता है...?
.
पप्पू - शादी के बाद जो दुर्गति होती है,
वो नर्क में ही तय किया जाता है...!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें