फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: पप्पू की धमाकेदार बात सुन जब बेहोश हो गया पड़ोसी...पढ़िए मजेदार जोक्स

Tue, 15 Jun 2021 12:07 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
 
------------------------------------------

टीचर - तुम इतनी देर से स्कूल क्यों आए हो...?
.
बच्चा - मम्मी पापा लड़ रहे थे...!
.
टीचर - वो लड़ रहे थे तो तुम क्यों देर से आए...?
.
बच्चा - मेरा एक जूता मम्मी के पास और दूसरा जूता पापा के पास था...!
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
भोलापन तो देखिए...
एक आदमी की एक टांग की हड्डी टूट गई...
वो अस्पताल गया तो देखा कि वहां
एक आदमी की दोनों टांगें टूटी हुई थी...!
.
.
तो वो उसको देखकर बोला -
आपकी दो पत्नियां हैं क्या...?
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू - भाई तुम्हारे हाथ-पैर कैसे टूट गए...?
.
गप्पू - लड़की का फोन रिचार्ज कराने के चक्कर में...
.
पप्पू - क्यों भाई? रिचार्ज के पैसे नहीं दिए क्या?
.
गप्पू - अरे भाई जिस दुकान पे रिचार्ज कराने गया था, वो दुकानदार
लड़की का भाई निकला...!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
परम सत्य ज्ञान
.
सर्वश्रेष्ठ योगासन - पत्नी कुछ कहे तो गर्दन दो बार ऊपर नीचे करें...!
.
फायदा - इससे आपका जीवन खुशहाल रहेगा...
.
ध्यान दें - भूल से भी गर्दन दाएं-बाएं न करें,
यह जानलेवा हो सकता है...!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू - मेकअप किसे कहते हैं...?
.
गप्पू - मुझे क्या पता, तुम बताओ...?
.
पप्पू - पति के पैसों से ही पति को
बेवकूफ बनाने की साजिश मेकअप कहलाती है...!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पड़ोसी - यार तेरे घर से रोज हंसी की आवाज आती है...
इस खुशहाल जिंदगी का राज क्या है...?
.
पप्पू - वो क्या है ना कि मेरी बीवी रोज मुझे जूतों से मारती है,
लग जाए तो वो हंसती है और ना लगे तो मैं हंसता हूं...!
.
बस ऐसे ही हंसी-खुशी जिंदगी गुजर रही है...!
.
पड़ोसी बेहोश...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें